Ro no D15139/23

शासकीय राशन योजना बनी संबल बस्तर की फुलबती के परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा का मजबूत आधार

जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली दूरस्थ व ग्रामीण अंचलों के जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। विकासखंड बस्तर अंतर्गत ग्राम पंचायत विश्रामपुरी की निवासी श्रीमती फुलबती बंछोर के परिवार के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाला नियमित राशन एक बड़ा संबल बनकर उभरा है।

गरीब एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुँचाने की शासन की इस संवेदनशील पहल ने फुलबती के घर की दैनिक खाद्य आवश्यकताओं की चिंता को पूरी तरह दूर कर दिया है। उचित मूल्य पर समय पर अनाज उपलब्ध होने से न केवल परिवार की खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई है, बल्कि घरेलू बजट पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक भार भी काफी कम हुआ है।
श्रीमती फुलबती बताती हैं कि नियमित राशन मिलने से परिवार को जीवन-यापन में सीधा आर्थिक सहयोग मिला है। इससे घर में पोषण और सुरक्षा का वातावरण बना है, जिससे परिवार के सदस्यों का आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। शासन की यह पारदर्शी व्यवस्था विश्रामपुरी जैसे कई ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान और जीवन में स्थिरता लाने का कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल नीट उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में चयनित मेधावी छात्रा को रूपये 53 हजार…

    Read more

    अब बारिश के भरोसे रहने की मजबूरी खत्म

        मनरेगा के कुएँ से नियमित सिंचाई कर लहलहा उठे तोकापाल के पाकलू पोयाम के खेत   जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज