Ro no D15139/23

चिन्हांकन, प्रमाणीकरण के साथ 27 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स का ऑन-द-स्पॉट वितरण

रायपुर, 23 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बलौदाबाजार जिले के जनपद पंचायत भाटापारा में दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन, प्रमाणीकरण एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं स्प्लिंट उपलब्ध कराए गए।

शिविर में कुल 100 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें से 65 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया। वहीं पात्र दिव्यांगजनों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स का निर्माण कर मौके पर ही वितरण किया गया। शिविर के दौरान 49 दिव्यांगजनों के UDID कार्ड भी बनाए गए।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों तक सेवाओं की पहुंच को आसान बनाने, उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने और शासकीय सुविधाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस पहल से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

  • Related Posts

      नोनी सुरक्षा योजना से खिरमेन को बच्चों के भविष्य का मिला भरोसा

      आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिली योजना की जानकारी, आवेदन कर योजना से जुड़ीं खिरमेन आर्थिक सुरक्षा की उम्मीद से बच्चों के भविष्य को लेकर कम हुई चिंता सही जानकारी और…

    Read more

    रंगोलियों में सजी रचनात्मकता, दिव्यांग बच्चों ने हुनर से भरे आत्मविश्वास के रंग

      सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर में दिव्यांग बच्चों ने रंगोलियों के माध्यम से किया प्रतिभा और सृजनशीलता का प्रदर्शन रायपुर, 23 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन