Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान:सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चैलेंज के तहत छात्राओं को नवाचार एवं स्टार्टअप की दी जानकारी

 

एन.आर.एम. शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन अभ्यास कार्यक्रम

धमतरी, 23 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चैलेंज’ एवं धमतरी जिला शिक्षा, उद्यमिता एवं स्टार्टअप विकास कार्यक्रम के तहत एन.आर.एम. शासकीय कन्या महाविद्यालय, धमतरी में नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप के प्रति छात्राओं में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की लगभग 150 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया सहित प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। इस दौरान छात्राओं को नवाचार एवं उद्यमिता की संभावनाओं, स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक एवं नवाचारी समाधान विकसित करने के संबंध में जानकारी दी गई।

स्टार्टअप और छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति की दी जानकारी

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी के प्रबंधक श्री प्रशांत चंद्राकर ने छात्राओं को स्टार्टअप की अवधारणा, उसकी कार्यप्रणाली तथा छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके व्यावहारिक समाधान विकसित करने तथा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने ‘सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चैलेंज’ में छात्राओं की सहभागिता की प्रक्रिया एवं प्रतियोगिता के उद्देश्यों की भी जानकारी दी। छात्राओं को दैनिक जीवन में सामने आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए नए एवं उपयोगी विचार प्रस्तुत करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

युवा धमतरी पोर्टल से अवसरों से जुड़ने की दी जानकारी

कार्यक्रम में सीजीएस नेटवर्क के श्री उमेश महिलानी ने ‘युवा धमतरी पोर्टल’ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार अथवा कौशल विकास से संबंधित अवसरों की तलाश कर रहे युवा पोर्टल पर पंजीयन कर अपनी रुचि एवं आवश्यकता के अनुरूप संबंधित क्षेत्र में इंटरेस्ट शो कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

समस्या पहचान पर छात्राओं ने किया हैंड्स-ऑन अभ्यास

कार्यक्रम के दौरान श्री उमेश महिलानी एवं स्टार्टअप मेंटर श्री संजय पटेल द्वारा छात्राओं के लिए ‘प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन’ पर आधारित हैंड्स-ऑन एक्सरसाइज कराया गया। इसमें छात्राओं ने अपने दैनिक जीवन एवं आसपास की समस्याओं की पहचान की, उनके कारणों को समझा तथा संभावित नवाचारी समाधानों पर विचार किया।

व्यावहारिक अभ्यास के दौरान छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने विचार साझा किए। इससे उनमें रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और नवाचार की दिशा में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव विकसित हुआ।

नवाचार एवं उद्यमिता की ओर युवाओं को जोड़ना उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नवाचार, रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता एवं उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्टार्टअप, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों से जोड़ना रहा।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी द्वारा जिले के युवाओं एवं विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए जागरूकता तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान: दूरियां घटीं, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी: मोबाइल मेडिकल यूनिटों से 4.66 लाख से अधिक मरीज लाभान्वित

      जहां स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच कठिन थी, वहां पहुंचा उपचार: धमतरी की मोबाइल मेडिकल यूनिटों ने रचा जनसेवा का नया अध्याय धमतरी 23 सितंबर 2026/- स्वस्थ समाज ही सशक्त…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान:महाविद्यालयों में 25 सितंबर को लगेगा शिक्षार्थी लायसेंस शिविर

      अधिकाधिक पात्र छात्र-छात्राओं को लर्निंग लायसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने परिवहन विभाग की पहल धमतरी, 23 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन