Ro no D15139/23

आधुनिक उद्यानिकी से कन्हैया लाल पटेल की आय में हुआ उल्लेखनीय इजाफा

कोरबा 23 सितंबर 2026/कोरबा जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम बोइदा के सराईपाली निवासी श्री कन्हैया लाल पटेल के लिए उद्यानिकी विभाग की योजनाएं खेती को नई दिशा देने वाली साबित हुई हैं। कभी पारंपरिक रूप से केवल धान की एक मौसमी फसल पर निर्भर रहने वाले श्री पटेल आज आधुनिक तकनीक और संरक्षित उद्यानिकी पद्धति अपनाकर वर्ष में तीन चक्रों में सब्जियों की खेती कर रहे हैं। इससे उनकी वार्षिक आय 55 से 60 हजार रुपये से बढ़कर लगभग 3 से 4 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
योजना से जुड़ने से पहले सिंचाई सुविधा और कृषि उपकरणों की कमी के कारण उन्हें वर्ष में केवल एक ही फसल लेने का अवसर मिलता था। जुताई के लिए किराए के ट्रैक्टर पर निर्भरता और कृषि आदानों की बढ़ती लागत के कारण खेती से होने वाला लाभ काफी सीमित था। छह सदस्यीय परिवार के पालन-पोषण में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
इसी दौरान उद्यानिकी विभाग के मैदानी तकनीकी कर्मचारियों से उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी मिली। विभागीय मार्गदर्शन प्राप्त कर उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी पोंडी (लाफा) में आवेदन प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना तथा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत उन्हें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, प्लास्टिक मल्चिंग और पावर टिलर की सुविधा मिली। वर्ष 2026 में उन्नत ग्राफ्टेड बैंगन के पौधों तथा बांस-बल्ली के लिए विभागीय अनुदान भी प्राप्त हुआ।
आधुनिक तकनीक अपनाने से पानी और उर्वरक की बचत हुई तथा खरपतवार एवं कीट-व्याधियों के नियंत्रण में भी मदद मिली। ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अब श्री पटेल वर्षभर मौसमी एवं नकदी सब्जियों की तीन फसलें ले रहे हैं, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हुई है।
आर्थिक स्थिति में सुधार का असर उनके पारिवारिक जीवन पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कृषि उपज के परिवहन के लिए स्वयं का पिकअप वाहन और निजी उपयोग के लिए दोपहिया वाहन खरीदा है। उनका नया पक्का मकान निर्माणाधीन है और वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ समाज में उनका मान-सम्मान भी बढ़ा है। आज वे आसपास के किसानों को भी खेती की आधुनिक तकनीकों के संबंध में मार्गदर्शन दे रहे हैं।
श्री कन्हैया लाल पटेल बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग से मिले ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और पावर टिलर जैसी सुविधाओं तथा विभागीय मार्गदर्शन ने उनकी खेती की दिशा बदल दी। ग्राफ्टेड बैंगन से बेहतर उत्पादन मिला और आज वे अपनी मेहनत के साथ आधुनिक तकनीक का उपयोग कर परिवार को बेहतर जीवन देने में सक्षम हो रहे हैं।
कन्हैया लाल पटेल की यह सफलता बताती है कि आधुनिक तकनीक, विभागीय मार्गदर्शन और शासकीय योजनाओं का प्रभावी लाभ मिलने से पारंपरिक खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ आजीविका के रूप में विकसित किया जा सकता है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

      रायपुर, 12 नवंबर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक…

    Read more

    जिले में 26 नए धान उपार्जन केन्द्र स्थापित, किसानों को मिलेगी सुविधा

          *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*   *- जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 किसान…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?