Ro no D15139/23

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 से 27 सितम्बर तक

प्रदेश के सभी संभागों से हॉकी, योगा, बैडमिंटन, क्रिकेट खेल में प्रतिभागी होंगे शामिल*

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 सितम्बर से 27 सितम्बर 2026 तक राजनांदगांव जिले आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 5 संभाग बस्तर, बिलासुपर, सरगुजा, रायपुर एवं मेजबान दुर्ग के लगभग 650 प्रतिभागी, अधिकारी, कोच मैनेजर शामिल होगें। प्रतियोगिता में हॉकी (बालक-बालिका 17 वर्ष), योगा (बालक-बालिका 14, 17, 19 वर्ष), बैडमिंटन (बालक-बालिका 14 वर्ष), क्रिकेट (बालक 19 वर्ष) खेलों का आयोजन होगा। बैडमिंटन, योगा एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम एवं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन श्री गुरूनानक स्कूल में आयोजित किया जाएगा।
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का आयोजन 24 सितम्बर 2026 को सुबह 10 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव के इण्डोर हॉल में आयोजित की गई है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष नगर पालिक निगम श्री टोपेन्द्र पारस वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, सचिव दिग्विजय स्टेडियम समिति श्री रमेश पटेल, अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ श्री सुशील कोठारी, सभापति शिक्षा समिति नगर पालिक निगम श्री आलोक श्रोती, पार्षद वार्ड क्रमांक 22 नगर पालिक निगम राजनांदगांव श्रीमती प्रयंका कुरंजेकर उपस्थित रहेंगे।
क्रमांक 136 —————–

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

      रायपुर, 12 नवंबर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक…

    Read more

    जिले में 26 नए धान उपार्जन केन्द्र स्थापित, किसानों को मिलेगी सुविधा

          *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*   *- जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 किसान…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?