Ro no D15139/23

बंगाल की खाड़ी के ‘डीप डिप्रेशन’ ने तट पर दी दस्तक, ओडिशा में आज और कल आफत की बारिश; कई जिलों में स्कूल बंद

Odisha Cyclone Arnab : ओडिशा में मानसून विदाई से पहले अपने सबसे रौद्र रूप में आ गया है. बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से में बना वेदर सिस्टम डीप डिप्रेशन में तब्दील होकर आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम और ओडिशा के गोपालपुर के बीच तट को पार कर चुका है.

हालांकि, हवा की रफ्तार 63 किमी/घंटे से नीचे रहने की वजह से यह चक्रवात ‘अर्नब’ की औपचारिक श्रेणी में नहीं बदला, लेकिन इसका प्रभाव किसी बड़े चक्रवाती तूफान से कम नहीं है.

24 सितंबर: ओडिशा के जिलों का वेदर मीटर

जिला / क्षेत्रमौसम का हालIMD अलर्ट लेवलजरूरी हिदायत
कोरापुट, नवरंगपुर, मलकानगिरि, कालाहांडीअत्यधिक भारी बारिश (20 सेमी से ज्यादा), तेज हवाएंरेड अलर्ट (Take Action)निचले इलाकों से दूर रहें, भूस्खलन का खतरा
रायगड़ा, गंजाम, गजपति, कंधमालभारी से बहुत भारी बारिश, बादलों की गड़गड़ाहटऑरेंज अलर्ट (Be Prepared)पहाड़ी रास्तों पर आवाजाही से बचें
खुर्दा (भुवनेश्वर), कटक, पुरी, जगतसिंहपुररुक-रुक कर भारी बारिश और तेज हवाएंयेलो / ऑरेंज अलर्टअर्बन फ्लडिंग और जलभराव का ध्यान रखें
बलांगीर, संबलपुर, बरगढ़मध्यम से भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकनायेलो अलर्टखुले मैदानों और पेड़ों के नीचे न रुकें

स्कूल-कॉलेज बंद, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

हालात की गंभीरता को देखते हुए मलकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, खुर्दा, गंजाम, गजपति और रायगड़ा समेत संवेदनशील जिलों में 24 और 25 सितंबर तक स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

कोरापुट और गंजाम जिला प्रशासन ने सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और मुख्यालय न छोड़ने का सख्त निर्देश दिया है. निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों और गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित चक्रवात शेल्टरों तथा स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया जा चुका है.

रेलवे का 24 घंटे कंट्रोल रूम और आवाजाही पर रोक

भारी बारिश के चलते ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ने भुवनेश्वर स्थित ‘रेल सदन’ के अलावा खुर्दा रोड, संबलपुर और रायगड़ा में 24 घंटे काम करने वाले इमरजेंसी कंट्रोल रूम सक्रिय किए हैं. संवेदनशील रेल ट्रैक्स, पुलों और सिग्नलों पर अतिरिक्त पेट्रोलिंग की जा रही है.

सड़क और जल परिवहन पर भी इसका असर पड़ा है. गंजाम और कंधमाल को जोड़ने वाले कलिंगा घाट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी गई है. वहीं, चिल्का झील में सतपाड़ा और जाह्नीकुड़ा के बीच चलने वाली फेरी सेवा को 25 सितंबर तक के लिए रोक दिया गया है.

आज और कल के लिए IMD की आम लोगों को सलाह

मछुआरों को 24 और 25 सितंबर तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है.

आंधी और गरज-चमक के समय पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों या होर्डिंग्स के नीचे खड़े होने से बचें.

जलभराव वाले रास्तों और अंडरपास से दूरी बनाकर रखें तथा यात्रा से पहले लाइव वेदर अपडेट जरूर देख लें.

  • Related Posts

    बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है. यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के बाद अब बद्रीनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या…

    Read more

    24 सितंबर को रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत, यहां देखें पूजा सामग्री की लिस्ट

    Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित हिंदू धर्म का एक व्रत है. हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम