Ro no D15139/23

किसानों की सुविधा के लिए Agristack पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश

डिप्टी कलेक्टर  ऋतुराज बिसेन ने ली पंजीयन कार्य की प्रगति की समीक्षा

जशपुरनगर 24 सितंबर 2026/ किसानों को शासकीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी विभिन्न सेवाओं का लाभ सहज, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में संचालित एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु आज जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर श्री ऋतुराज बिसेन ने की। बैठक में एग्रीस्टैक पंजीयन की वर्तमान स्थिति, प्रगति तथा पंजीयन कार्य के दौरान आ रही समस्याओं और उनके निराकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सहकारिता विभाग के अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, संबंधित नोडल अधिकारी, सुपरवाइजर, अपेक्स बैंक के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिले की सभी सहकारी समितियों के प्रबंधक उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा जिले में अब तक किए गए एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा समिति स्तर पर पंजीयन कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई।
डिप्टी कलेक्टर श्री ऋतुराज बिसेन ने संबंधित अधिकारियों एवं सहकारी समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य को प्राथमिकता के साथ गति प्रदान करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पंजीयन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पंजीयन प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक के माध्यम से किसानों से संबंधित आवश्यक जानकारी को डिजिटल रूप से सु-व्यवस्थित एवं अद्यतन करने में सहायता मिलेगी। इससे किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पंजीयन के महत्व के संबंध में किसानों के बीच व्यापक जागरूकता लाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर ने समिति स्तर पर पंजीयन कार्य की नियमित निगरानी करने तथा प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पंजीयन की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष ध्यान देते हुए संबंधित किसानों से संपर्क कर उन्हें पंजीयन के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही पंजीयन कार्य में आने वाली तकनीकी अथवा प्रक्रियागत समस्याओं का संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सहकारिता विभाग, विपणन विभाग, अपेक्स बैंक एवं सहकारी समितियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए किसानों तक पंजीयन की जानकारी पहुंचाएं और पात्र किसानों का पंजीयन समय पर सुनिश्चित करें।
बैठक में पंजीयन कार्य की प्रगति को लेकर समिति प्रबंधकों से उनके स्तर पर आ रही समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई। अधिकारियों ने पंजीयन प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों ने एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने तथा किसानों को आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • Related Posts

    हिंदी में चिंतन, लेखन और अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता: कुलपति डॉ. राजेंद्र लाकपाले

    अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2026/  संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अंबिकापुर के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय…

    Read more

    बस्तर के 2000 आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से सजेगी पोषण थाली, आंगन मिलन सेवा’ महाभियान की तैयारी

      जगदलपुर, 24 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले में कुपोषण के विरुद्ध जनचेतना जाग्रत करने और विकसित भारत 2047 के नागरिक संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से एक वृहद…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम