Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान जशपुर में सियान आइडल प्रतियोगिता का आयोजन

बुजुर्ग दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

जशपुरनगर 24 सितंबर 2026 /समाज कल्याण विभाग जिला जशपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सियान सेवा संकल्प-जशपुर सियान आइडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिकों के लिए गायन, कविता पाठ एवं भाषण तीन विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
जिले के समस्त विकासखंड मुख्यालयों में इसका आयोजन तिथिवार किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 24 सितंबर को जनपद पंचायत मनोरा से होगी। 25 सितंबर को कांसाबेल एवं जनपद पंचायत बगीचा, 26 सितंबर को जनपद पंचायत पत्थलगांव, 27 सितंबर को जनपद पंचायत जशपुर, 28 सितंबर को जनपद पंचायत दुलदुला एवं जनपद पंचायत कुनकुरी तथा 29 सितंबर को जनपद पंचायत फरसाबहार में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विकासखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी 01 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर श्री रामचन्द्र पौराणिक सामुदायिक भवन, जशपुर नगर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। विभाग के अनुसार यह प्रतियोगिता वरिष्ठ नागरिकों में सम्मान की भावना और अपनापन बढ़ाने तथा उन्हें परिवार व समाज से जोड़े रखने का एक अनूठा प्रयास है।

  • Related Posts

    हिंदी में चिंतन, लेखन और अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता: कुलपति डॉ. राजेंद्र लाकपाले

    अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2026/  संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अंबिकापुर के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय…

    Read more

    बस्तर के 2000 आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से सजेगी पोषण थाली, आंगन मिलन सेवा’ महाभियान की तैयारी

      जगदलपुर, 24 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले में कुपोषण के विरुद्ध जनचेतना जाग्रत करने और विकसित भारत 2047 के नागरिक संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से एक वृहद…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम