Ro no D15139/23

सम्मान निधि बनी खेती का सहारा, राम सिंह कंवर के लिए आसान हुई किसानी

उधार की चिंता से राहत, पीएम किसान सम्मान निधि से खेती को मिला संबल
समय पर आर्थिक मदद से मजबूत हुई खेती, राम सिंह कंवर ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
खाद-बीज से लेकर जुताई तक, पीएम किसान सम्मान निधि ने आसान किए कृषि के काम
कोरबा 24 सितम्बर 2026/
खेती मेहनत मांगती है, लेकिन फसल तैयार होने से पहले उस मेहनत को आगे बढ़ाने के लिए पूंजी भी उतनी ही जरूरी होती है। कोरबा विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी श्री राम सिंह कंवर लगभग 7 एकड़ कृषि भूमि में खेती करते हैं। परिवार में पत्नी और चार बच्चों की जिम्मेदारी के साथ खेती ही उनकी आय का प्रमुख साधन है। ऐसे में कृषि कार्यों के अलग-अलग चरणों में समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ने से पहले खेती के मौसम में जुताई, खाद-बीज की खरीदी, निंदाई, कीटनाशक का छिड़काव और फसल कटाई जैसे कामों के लिए एक साथ पैसे की जरूरत पड़ती थी। लाभार्थी श्री राम सिंह कंवर ने बताया कि उस समय आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं होती थी कि हर जरूरत तत्काल पूरी कर सकें। कई बार कृषि कार्य आगे बढ़ाने के लिए दूसरों से उधार लेना पड़ता था और मदद के लिए हाथ फैलाने की स्थिति बन जाती थी।
उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली वार्षिक 6 हजार रुपये की सहायता ने इस परेशानी को काफी हद तक कम किया है। समय-समय पर मिलने वाली राशि का उपयोग वे घरेलू जरूरतों के साथ खेती-किसानी में भी करते हैं। खेत की जुताई से लेकर खाद, बीज और कीटनाशक की व्यवस्था तथा फसल कटाई तक, जरूरी समय पर मिलने वाली यह राशि कृषि कार्यों में सहारा देती है।
हितग्राही ने कहा कि अब खेती के लिए छोटी-छोटी जरूरतों पर दूसरों से उधार लेने की नौबत कम हुई है। समय पर उन्नत किस्म के खाद-बीज खरीदने और कृषि कार्यों की तैयारी करने में सुविधा मिलती है। “पहले खेती के समय पैसों की व्यवस्था करना बड़ी चिंता होती थी। अब सम्मान निधि की राशि से खेती के जरूरी काम समय पर कर पाते हैं। खेती-किसानी पहले की अपेक्षा आसान हुई है और आर्थिक रूप से भी सहारा मिला है।”
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  की इस किसान हितैषी योजना की सराहना करते हुए श्री राम सिंह कंवर ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि किसान परिवारों को मिलने वाली यह आर्थिक सहायता खेती को निरंतर आगे बढ़ाने में उपयोगी साबित हो रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के तीर्थयात्री अमृतसर एवं वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं   धमतरी, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर

    *नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर छत्तीसगढ़, एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला*   *एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा सहित सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?