Ro no D15139/23

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से सनसनी, चौथी मंजिल से गिरा युवक, प्राइवेट पार्ट पर मिला खून के निशान

Premanand Maharaj News : वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े आश्रम से एक शिष्य की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. जबलपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

चौथी मंजिल से नीचे गिरा युवक

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार शाम की है. गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल पर बने कमरे में रसिक दुलारी शरण अकेले थे. बताया गया कि शाम के समय वह बिल्डिंग की चौथी मंजिल की छत पर पहुंचे. कुछ देर बाद वह नीचे गिर पड़े.

जैसे ही लोगों ने आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुचें . लोगों ने देखा की युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था. इसके बाद उसे तत्काल सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कमरे से इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर बरामद

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप सिंह और वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल के साथ मृतक के कमरे की भी जांच की.

जांच में कमरे से एक इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर बरामद होने की बात सामने आई है. पुलिस शरीर पर मिले चोट के निशानों और कमरे से बरामद सामान समेत घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

पुलिस जांच और मेडिकल परीक्षण के दौरान मृतक के प्राइवेट पार्ट के पास गंभीर चोट और कटने के निशान मिलने की जानकारी सामने आई है. शरीर से काफी खून बहने की भी बात कही गई है.

पुलिस अब कमरे से मिले ग्राइंडर, शरीर पर मिले चोट के निशान और चौथी मंजिल से गिरने की घटना के बीच संबंध की जांच कर रही है. फिलहाल मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है.

2015 में ली थी प्रेमानंद महाराज से दीक्षा

जानकारी के अनुसार, दीपक लोधी पहले जबलपुर में बिजली मिस्त्री का काम करते थे. सितंबर 2015 में उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी. इसके बाद उनका नाम रसिक दुलारी शरण रखा गया.

बताया गया कि जून 2026 से वह इसी गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में रह रहे थे. इस बहुमंजिला इमारत में प्रेमानंद महाराज से जुड़े करीब 50 अन्य शिष्य भी रहते हैं.

परिजनों को दी गई सूचना

सीओ वृंदावन संदीप सिंह के अनुसार, सर्वोदय अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों को मध्य प्रदेश में सूचना दे दी गई है.

  • Related Posts

    Chhoti Diwali 2026: आज छोटी दिवाली पर भद्रा का साया, कैसे करें पूजा और दीपदान?

    Chhoti Diwali 2026: छोटी दिवाली आज 7 नवंबर 2026, शनिवार को मनाई जा रही है. इसे  और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व दिवाली से…

    Read more

    कम खर्च, कम शोर और ढेर सारा सुकून, इस दिवाली अपनाएं स्लो लिविंग का तरीका

    Slow Living Diwali: दिवाली आते ही मन में कई तरह की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. घर की सफाई, नए कपड़ों की खरीदारी, मिठाइयों की लिस्ट, मेहमानों का स्वागत और घर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?