Ro no D15139/23

बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था

धमतरी, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार बारिश एवं जलभराव से प्रभावित गांवों में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेष स्वास्थ्य दल गठित कर तैनात किए जा रहे हैं। प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करेंगी तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराएंगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित गांवों में शीघ्र स्वास्थ्य दल गठित कर तैनात किए जाएं। प्रत्येक दल में आवश्यक स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहेंगे तथा दलों के नोडल अधिकारी एवं संपर्क नंबर निर्धारित किए जाए । स्वास्थ्य दलों की तैनाती प्रभावित गांवों की सूची के आधार पर की जाए ।
स्वास्थ्य दलों को आवश्यक दवाइयां, प्राथमिक उपचार सामग्री, ओआरएस, मच्छरदानी सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाली आबादी की स्वास्थ्य जांच के दौरान विशेष रूप से बुखार एवं अन्य जलजनित तथा मौसमी बीमारियों के लक्षणों की जांच की जाएगी। आवश्यकता होने पर मरीजों को आगे के उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाएगा।
इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानियों का व्यापक वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध मच्छरदानियों का आंकलन कर आवश्यकता के अनुरूप प्रभावित परिवारों तक उनका वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आवश्यकता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा स्वास्थ्य दलों की तैनाती, जांच, दवा वितरण एवं मच्छरदानी वितरण की नियमित जानकारी उपलब्ध कराएं।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?