Ro no D15139/23

समय पर रेस्क्यू से बची दो जिंदगियां चंद्रसूर में बाढ़ के बीच फंसे दो व्यक्तियों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

 

धमतरी, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है। जिले के सबसे बड़े जलाशय से कल दोपहर बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद महानदी तटीय क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हुई। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील एवं तटीय क्षेत्रों में पहले से ही अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया गया तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया।

इसी क्रम में आज चंद्रसूर क्षेत्र में बाढ़ के बीच फंसे दो व्यक्तियों की सूचना प्राप्त होने पर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत प्रदान की। समय पर सूचना, त्वरित कार्रवाई और समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला जा सका।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है। प्रशासन, पुलिस, राजस्व, पंचायत एवं आपदा प्रबंधन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय हैं। राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नदी, नाले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?