
धमतरी, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति एवं पेयजल स्रोतों की जांच सुनिश्चित की जाएगी। पेयजल की गुणवत्ता की निगरानी के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसी प्रकार प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें आवश्यकता के अनुसार पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आने पर तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है।









