Ro no D15139/23

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से बेटियों के सपनों को मिला संबल

 

पुष्पांजलि प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुटीं, अनीता ने फिर शुरू की कॉलेज की पढ़ाई

रायपुर, 26 सितंबर 2026/ बलरामपुर जिले की दो बेटियाँ अपने सपनों की ओर नए भरोसे के साथ बढ़ रही हैं। ग्राम बदर की कुमारी पुष्पांजलि ऋषि प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं, जबकि ग्राम पंचायत सुरा की कुमारी अनीता नाग शिक्षिका बनकर गाँव के बच्चों को पढ़ाना चाहती हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बीच मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से दोनों को 20–20 हजार रुपये की सहायता मिली है।

कुमारी पुष्पांजलि का परिवार कृषि और मजदूरी पर निर्भर है। उच्च शिक्षा का खर्च जुटाना कठिन होने लगा था, लेकिन पढ़ाई के साथ पीएससी की तैयारी करने का उनका संकल्प बना रहा। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। सहायता राशि बैंक खाते में पहुँचने के बाद वे अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगन से जुटी हैं।

कुमारी अनीता की कॉलेज की पढ़ाई आर्थिक कारणों से प्रभावित हो रही थी। आगे पढ़ने की इच्छा के बावजूद खर्च की चिंता उनके सामने थी। योजना के तहत सहायता मिलने पर उन्होंने दोबारा कॉलेज में प्रवेश लिया और पढ़ाई शुरू कर दी।कुमारी अनीता पढ़ाई पूरी करके शिक्षिका बनना चाहती हैं, ताकि गाँव के बच्चों का भविष्य संवारने में योगदान दे सकें।

दोनों बेटियों ने कहा कि इस सहायता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान के दौरान सामने आई कुमारी पुष्पांजलि और कुमारी अनीता की कहानियाँ दिखाती हैं कि समय पर मिला सहयोग बेटियों को शिक्षा जारी रखने और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का अवसर देता है।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?