Ro no D15139/23

केंद्रीय जेल रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ

 

25 महिला बंदिनियों को जेल से बाहर काम कर आत्मनिर्भर बनने का मिलेगा अवसर

सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पाद बिक्री केंद्र से जुड़ेंगी महिला बंदिनियां

रायपुर, 26 सितंबर 2026/ केंद्रीय जेल रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल (वीमेन ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन – ओसीआई) की शुरुआत की गई है। भाद्रपद पूर्णिमा के पावन अवसर पर डीजी जेल श्री हिमांशु गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया। महिला बंदिनियों के सुधार, पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर बंदियों के पुनर्वास एवं सुधार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पहली बार महिला बंदिनियों के लिए इस तरह की खुली जेल की व्यवस्था शुरू की गई है। केंद्रीय जेल रायपुर में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए इसे विकसित किया गया है। यहां 25 महिला बंदिनियों के रहने की व्यवस्था की गई है। खुली जेल की विशेषता यह होगी कि यहां रहने वाली महिला बंदिनियां जेल की ऊंची दीवारों और पारंपरिक बंद व्यवस्था से बाहर निकलकर विभिन्न रोजगारमूलक गतिविधियों से जुड़ सकेंगी।

खुली जेल में रहने वाली महिला बंदिनियां सुबह निर्धारित कार्यों के लिए जेल परिसर से बाहर निकलेंगी और दिनभर कार्य करने के बाद शाम को लॉकअप से पहले वापस जेल लौटेंगी। इससे उन्हें समाज के सामान्य वातावरण में रहते हुए काम करने, कौशल विकसित करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

महिला बंदिनियों के लिए जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के समीप स्थित परिसर में सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर तथा जेल में निर्मित उत्पादों का बिक्री केंद्र संचालित किया जाएगा। यहां उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उनकी रुचि और कौशल के अनुरूप रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी।

महिला खुली जेल की अवधारणा का उद्देश्य महिला बंदिनियों को सुधार और पुनर्वास के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। रोजगारमूलक गतिविधियों से जुड़कर महिला बंदिनियां न केवल अपने कौशल को विकसित कर सकेंगी, बल्कि भविष्य में सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगी। शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी श्रीमती खुशबू मिश्रा सहित जेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?