Ro no D15139/23

मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

*पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर माह लगभग 12 हजार रुपए की आय*

रायपुर, 27 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर जिले की महिलाएं अपने पारंपरिक हुनर और कौशल को स्वरोजगार से जोड़ते हुए आत्मनिर्भरता की नई राह पर आगे बढ़ रही हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम गोटाटोला निवासी श्रीमती नीरा बाई कुम्भकार ऐसी ही महिला हैं, जिन्होंने स्व सहायता समूह से जुड़कर मिट्टी के बर्तन बनाने के अपने पारंपरिक कार्य को व्यवसाय का रूप दिया और आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

श्रीमती नीरा बाई नवदुर्गा स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं। समूह से मिले आर्थिक सहयोग और ऋण सुविधा का लाभ उठाकर उन्होंने मिट्टी के बर्तन बनाने के कार्य का विस्तार किया। अब तक उन्होंने समूह के माध्यम से लगभग 1 लाख रुपए का ऋण लेकर अपने व्यवसाय में आवश्यक संसाधन जुटाए और उत्पादन को बढ़ाया है। निरंतर मेहनत और अपने हुनर के दम पर आज उन्हें इस स्वरोजगार से लगभग 12 हजार रुपए प्रतिमाह की आय प्राप्त हो रही है। पहले पारंपरिक कार्य तक सीमित उनका यह हुनर अब परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बन रहा है। मिट्टी को आकार देकर उपयोगी और आकर्षक बर्तन तैयार करने वाली नीरा बाई अपने काम के जरिए परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक योगदान दे रही हैं। स्वरोजगार ने न केवल उनकी आय बढ़ाई है, बल्कि उनके भीतर आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना को भी मजबूत किया है।

नीरा बाई बताती हैं कि स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें अपने पारंपरिक कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग और नया अवसर मिला। समूह के माध्यम से उपलब्ध सहायता से वे अपने काम का विस्तार कर सकीं और आज अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने वाली योजनाओं और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव

    एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय   रायपुर, 27 सितम्बर 2026   प्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा…

    Read more

    लगातार वर्षा को देखते हुए किसानों को फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन की सलाह

    राजनांदगांव 27 सितम्बर 2026। जिले में विगत दो दिनों से लगातार वर्षा एवं वातावरण में अधिक नमी को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों को धान, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान