Ro no D15139/23

‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस’ में जीपीएम जिले के पर्यटन वैभव की आकर्षक प्रस्तुति

विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष स्टॉल के माध्यम से जिले के प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन

पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान दिलाने जिला प्रशासन कर रहा सतत प्रयास : कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.

रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस’ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के समृद्ध प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन वैभव को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। जिले की पर्यटन संभावनाओं को प्रदेश और देश के पर्यटन जगत के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजन में विशेष स्टॉल लगाया गया है।

विशेष स्टॉल के माध्यम से जिले के नैसर्गिक सौंदर्य, हरे-भरे वनांचल, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों, धार्मिक आस्था के केंद्रों तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। आयोजन में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, ट्रैवल ट्रेड से जुड़े लोगों तथा आगंतुकों को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों और उनकी विशिष्टताओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही जिले की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं से भी परिचित कराया जा रहा है।

पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रकृति, संस्कृति और विरासत का अनूठा संगम है। जिले में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन स्थलों के संरक्षण, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आवश्यक सुविधाओं के विकास के साथ उन्हें व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से जिले की विशिष्ट पहचान मजबूत होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर भी विकसित होंगे। जिले के पर्यटन स्थलों के विकास में स्थानीय समुदाय की सहभागिता महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर पर्यटन आधारित रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जा सकता है।

प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि जिले की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करने के साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता और विशिष्ट पहचान को लंबे समय तक संरक्षित रखा जा सकता है।

पर्यटन ब्रांडिंग के लिए महत्वपूर्ण मंच

‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस’ में जीपीएम जिले की सहभागिता जिले की पर्यटन संपदा को प्रदेश एवं देश के पर्यटन क्षेत्र के समक्ष प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। विशेष स्टॉल के माध्यम से जिले के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग, प्रचार-प्रसार और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित यह पहल स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहन देने और जिले को एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आयोजन के माध्यम से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विविधता को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव

    एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय   रायपुर, 27 सितम्बर 2026   प्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा…

    Read more

    लगातार वर्षा को देखते हुए किसानों को फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन की सलाह

    राजनांदगांव 27 सितम्बर 2026। जिले में विगत दो दिनों से लगातार वर्षा एवं वातावरण में अधिक नमी को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों को धान, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान