Ro no D15139/23

नन्हे हाथों तक पहुँचेंगी समाज की स्नेह भरी सौगातें

23 सितंबर को खिलौना दान रथ रवाना होने के बाद से मिल रहा उत्साहजनक सहयोग, पहाड़ी कोरवा और दूरस्थ क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुँचेंगे खिलौने

 

कोरबा, 27 सितंबर 2026/

किसी घर में बच्चों के बड़े हो जाने पर सहेजकर रखे गए खिलौने अब दूसरे बच्चों के बचपन का हिस्सा बनेंगे। कुछ लोग अपने घर से उपयोग योग्य खिलौने दे रहे हैं, तो कुछ नन्हे बच्चों के लिए नए खिलौने खरीदकर दान कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा जिले में चल रही खिलौना दान की पहल को समाज की इसी संवेदनशीलता और सहभागिता से बल मिल रहा है।

जिले में 23 सितंबर को रवाना किया गया खिलौना दान रथ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुँच रहा है। रथ शुरू होने के बाद से नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और दानदाताओं ने उत्साहपूर्वक खिलौने दिए हैं। कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने भी खिलौना दान कर अभियान में सहभागिता की। अब तक बड़ी संख्या में खिलौने प्राप्त हो चुके हैं और दान का क्रम निरंतर जारी है।

जिले के 2,602 आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को खेल-खेल में सीखने, अपनी कल्पनाशक्ति बढ़ाने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के अधिक अवसर मिलें, इसी उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त खिलौनों को व्यवस्थित रूप से संकलित एवं वर्गीकृत किया जाएगा। इसके बाद उन्हें उन आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुँचाया जाएगा, जहाँ खिलौनों की आवश्यकता है। पहाड़ी कोरवा बसाहटों और जिले के दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में स्थित केंद्रों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिलेवासियों से खिलौना दान में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बच्चों के बड़े हो जाने के बाद घर में रखे खिलौने किसी दूसरे बच्चे के लिए खेल, खुशी और सीखने का माध्यम बन सकते हैं। नागरिक साफ-सुथरे, सुरक्षित एवं उपयोग योग्य खिलौनों के साथ बच्चों के लिए उपयोगी पुस्तकें भी दान कर सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बसन्त मिंज ने बताया कि यह अभियान आगामी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। खिलौना दान करने अथवा खिलौना संग्रह रथ को अपने घर बुलाने के लिए मोबाइल नंबर 9340509567 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप