Ro no D15139/23

नल से घर पहुंचा पानी, आसान हुआ जीवन- रामबाई के घर ‘हर घर जल’ ने बदली तस्वीर

पानी के लिए दूर जाने की मजबूरी खत्म, घर बैठे मिल रहा स्वच्छ जल – जल जीवन मिशन से बदला रामबाई का जीवन

हर घर जल ने बदली दिनचर्या, श्रीमती रामबाई बोलींकृअब पानी के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ता

कोरबा 27 सितंबर 2026/

पहले पानी के लिए घर से दूर जाना पड़ता था, अब सुबह आंख खुलते ही घर में नल से पानी मिल जाता है। यह सुविधा हमारे लिए बहुत बड़ी राहत है।’ ग्राम पंचायत माखुरपानी के आश्रित ग्राम बिश्रामपुर की हितग्राही श्रीमती रामबाई के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई देता है। जल जीवन मिशन के तहत उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचने के बाद उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसा बदलाव आया है, जिसने पानी की चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है।

श्रीमती रामबाई अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि पहले घर में पानी की सुविधा नहीं थी। पीने के पानी के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। नाले और ड्योढ़ी के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी लाने में समय भी लगता था और मेहनत भी। घर के दूसरे कामों के साथ पानी की व्यवस्था करना रोज की बड़ी जिम्मेदारी होती थी। खासकर बरसात के दिनों में या शाम और रात के समय अचानक पीने के पानी की जरूरत पड़ने पर बाहर जाकर पानी लाना बहुत मुश्किल हो जाता था।

लाभार्थी कहती हैं, पहले पानी लेने के लिए बाहर जाना पड़ता था। बरसात में रास्ते भी ठीक नहीं रहते थे और रात में तो और ज्यादा परेशानी होती थी। नाले या ड्योढ़ी का पानी पीने की मजबूरी थी। हमेशा डर रहता था कि दूषित पानी पीने से डायरिया जैसी बीमारी न हो जाए।”

अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। घर के पास ही नल से साफ और स्वच्छ पानी मिलने से पानी लाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं रह गई है। इससे न केवल समय और मेहनत की बचत हो रही है, बल्कि घर के रोजमर्रा के काम भी पहले की तुलना में आसानी से हो रहे हैं।

श्रीमती रामबाई बताती हैं, “अब घर में ही नल से पानी मिल जाता है। खाना बनाने से लेकर पीने और निस्तारी तक के लिए पानी की सुविधा हो गई है। पहले पानी के लिए जितना समय और मेहनत लगती थी, अब वह नहीं लगती। सबसे अच्छी बात यह है कि अब बाहर जाकर पानी लाने की चिंता नहीं रहती।”

स्वच्छ पानी की उपलब्धता ने उनके परिवार को दूषित जल से होने वाली बीमारियों की चिंता से भी राहत दी है। वे मानती हैं कि घर तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचना उनके लिए केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

श्रीमती रामबाई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं, “जल जीवन मिशन के कारण हमारे घर तक पानी पहुंचा है। पहले पानी के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब घर में ही साफ पानी मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं कि हमारे जैसे परिवारों की पानी की समस्या को समझकर घर-घर नल से जल पहुंचाने की सुविधा दी गई। यह हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी और राहत की बात है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर जिले में हजारों परिवारों की जिंदगी

    सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान    सभी विकास खंड में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश

    सेवा संकल्प अभियान 2026 जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय जशपुर…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान