Ro no D15139/23

धमतरी-नगरी मार्ग के 60.20 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण को 62.86 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

 

राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी-सिहावा-बोराई मार्ग होगा और सुदृढ़, सेवा संकल्प अभियान: क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के साथ व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी गति
विशेष लेख
धमतरी, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत अब धमतरी जिले में सड़क अधोसंरचना को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में राज्य शासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी-सिहावा-बोराई मार्ग के धमतरी-नगरी हिस्से के 60.20 किलोमीटर मार्ग के मजबूतीकरण कार्य के लिए 62 करोड़ 85 लाख 82 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से जिले के महत्वपूर्ण धमतरी-नगरी-सिहावा-बोराई मार्ग को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

धमतरी से नगरी, सिहावा और बोराई को जोड़ने वाला यह मार्ग जिले के ग्रामीण, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। मार्ग के मजबूतीकरण से नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क की स्थिति में सुधार होने से यात्रियों के समय और यात्रा लागत में कमी आने के साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू होने की उम्मीद है।

बेहतर सड़क संपर्क का सीधा लाभ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा। किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने, ग्रामीण क्षेत्रों से स्थानीय उत्पादों के परिवहन तथा वनांचल क्षेत्रों में उत्पादित सामग्री को प्रमुख बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही नगरी और सिहावा क्षेत्र के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच और आसान होगी।

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में मजबूत, गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ सड़क नेटवर्क विकसित करने को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर अधोसंरचना से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में धमतरी-नगरी मार्ग का मजबूतीकरण जिले की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कार्य है।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क अधोसंरचना के उन्नयन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और समयबद्ध कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा द्वारा जिले में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अधोसंरचना विकास को गति मिल रही है।

बेहतर सड़क से बढ़ेंगे विकास के अवसर

धमतरी-नगरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण से केवल आवागमन बेहतर नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास के नए अवसर भी मजबूत होंगे। सड़क मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियों, कृषि आधारित परिवहन, स्थानीय बाजारों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलने की संभावना है। ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के नागरिकों को जिला मुख्यालय तथा अन्य प्रमुख केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

इस मार्ग से जुड़े क्षेत्रों में लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की आवश्यकता महसूस की जाती रही है। मजबूतीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद नागरिकों को खराब सड़क के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगी। इससे क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होने के साथ विकास की गतिविधियों का विस्तार भी होगा।

महापौर ने जताया आभार

महापौर नगर निगम धमतरी श्री रामू रोहरा ने धमतरी-नगरी मार्ग के 60.20 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 62 करोड़ 85 लाख 82 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव तथा राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर महानदी के तटीय क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद

      कलेक्टर-एसपी ने शिवरीनारायण पहुंचकर बैराज, पुल और प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, राहत शिविर में भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सहित सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित…

    Read more

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने सुकमा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      राहत केंद्रों का किया निरीक्षण, प्रभावित लोगों से मुलाकात कर जाना हालचाल राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न हो – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान