Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान : गांगपुर जलाशय में स्वच्छता अभियान के साथ जल संरक्षण का दिया संदेश

*जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता*

रायपुर, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला जनपद के गांगपुर जलाशय एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान और जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान गांगपुर जलाशय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। ग्रामीणों को जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा वर्षा जल के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जल स्रोतों के आसपास कचरा एवं गंदगी नहीं फैलाने तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अमले ने ग्रामीणों से कहा कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन ही नहीं, बल्कि जीवन और आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर है। जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। दैनिक जीवन में छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर तथा पानी के अपव्यय को रोककर जल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल स्रोतों की स्वच्छता, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने ‘स्वच्छ जल स्रोत-सुरक्षित भविष्य’ की भावना को मजबूत करते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा

    सभी विभागों की सहभागिता से अभियान को बनाएं सफल – श्री अरुण साव   रायपुर. 28 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने…

    Read more

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

    सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पहले सीजन के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू   रायपुर. 28 सितम्बर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के पहले सीजन के…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान