
राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव के इण्डोर हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में स्पर्धा के विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं टीमों को पुरस्कृत किया गया। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के ओवर ऑल चैम्पियन शीप शील्ड पर रायपुर संभाग ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम में हॉकी बालक 17 वर्ष में बिलासपुर संभाग ने प्रथम, दुर्ग संभाग ने द्वितीय, रायपुर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका 17 वर्ष में प्रथम बिलासपुर संभाग, द्वितीय स्थान पर पर दुर्ग संभाग एवं तृतीय स्थान पर बस्तर संभाग रहा। बैडमिंटन 14 वर्ष बालक में प्रथम स्थान पर बिलासपुर संभाग, द्वितीय स्थान पर रायपुर संभाग एवं तृतीय स्थान पर दुर्ग संभाग रहा। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रायपुर संभाग, द्वितीय स्थान पर दुर्ग संभाग एवं तृतीय स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। क्रिकेट बालिका 19 वर्ष में सरगुजा संभाग विजेता रही। द्वितीय स्थान पर दुर्ग संभाग एवं तृतीय स्थान पर बिलासपुर संभाग रही।
प्रतियोगिता के योग विधा में बालक 14 वर्ष में रायपुर संभाग प्रथम, द्वितीय बिलासपुर संभाग एवं तृतीय स्थान पर सरगुजा संभाग बना। बालिका 14 वर्ष में रायपुर संभाग प्रथम, द्वितीय बिलासपुर संभाग एवं तृतीय स्थान पर दुर्ग संभाग रहा। वहीं योगा 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर संभाग प्रथम, द्वितीय बिलासपुर संभाग, तृतीय स्थान पर दुर्ग संभाग रहा। बालिका 17 वर्ष में रायपुर संभाग प्रथम, द्वितीय बिलासपुर संभाग, तृतीय स्थान पर सरगुजा संभाग रहा। योगा 19 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर संभाग प्रथम, द्वितीय दुर्ग संभाग, तृतीय स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। योगा बालिका 19 वर्ष में रायपुर संभाग प्रथम, द्वितीय बिलासपुर संभाग, तृतीय स्थान पर सरगुजा संभाग रहा।
प्रतियोगिता में रायपुर संभाग ने अपने सभी खेलों में बेहतरीन खेल कौशल एवं अनुशासन का प्रदर्शन कर ओवर ऑल चैम्पियन बना। प्रतियोगिता में सभी वर्गों के खेलों में विजेता एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान की गई। समारोह में सांकृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति योगा के बालक-बालिकाओं द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 5 संभाग बस्तर, बिलासुपर, सरगुजा, रायपुर एवं मेजबान दुर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में हॉकी (बालक-बालिका 17 वर्ष), योगा (बालक-बालिका 14, 17, 19 वर्ष), बैडमिंटन (बालक-बालिका 14 वर्ष), क्रिकेट (बालक 19 वर्ष) खेलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल, सहायक संचालक क्रीड़ा दुर्ग संभाग श्रीमती कल्पना स्वामी, सेवानिवृत्त सहायक संचालक शिक्षा श्री आदित्य खरे, डीएमसी राजनांदगांव श्री सतीश व्यौहारे, लोक शिक्षण संचालनालय तकनीकी समिति रायपुर से श्री बृजभूषण सिंह ठाकुर, श्री लाल बहादुर सोनकर, श्री वरूण पाण्डे, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर सहित सभी संभाग के जनरल मैनेजर, कोच एवं खिलाड़ी बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी के संचालन व्याख्याता श्रीमती शीतल दास एवं व्यायाम शिक्षक श्रीमती सोमू प्रसन्ना तथा आभार प्रदर्शन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर के व्याख्याता शिक्षक फील्ड मार्शल श्री शैलेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।









