Ro no D15139/23

विश्व रैबीज दिवस पर प्रशिक्षण आयोजित

राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। विश्व रैबीज दिवस पर जिला चिकित्सालय बसंतपुर में स्ट्रॉन्गर टुगेदर थीम पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रविश शर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारियों, ग्रामीण चिकित्सा सहायक एवं स्टॉफ नर्स को रैबीज से बचाव एवं उपचार के संबंध में प्रशिक्षण किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जिसका बचाव पूर्णत: संभव है। रेबीज कुत्ते, बिल्ली, बंदर सहित अन्य जानवरों के काटने या खरोचने के कारण हो सकता है। प्रशिक्षण में बताया गया कि जानवरों के काटने या खरोचने पर घाव को साबुन और बहते साफ पानी से तुरंत धोएं व स्प्रिट व अल्कोहल या घरेलू एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करें। घाव पर मिर्च, सरसो का तेल कोई अन्य पदार्थ नहीं लागाएं और अंधविश्वास से बचें। एंटी रेबीज क्लीनिक में जाएं और चिकित्सक से परामर्श अनुसार टीकाकरण का कोर्स पूरा करें। समय-समय पर पालतू जानवरों का टीकाकरण करवाएं। प्रशिक्षण में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव से एसोसिएट प्रोफेसर एमडी मेडिसिन डॉ. प्रकाश खूंटे ने प्रशिक्षणार्थियों का स्पेशल सेशन लेते हुए रैबीज से बचाव, उपचार की जटिलताओं, वैक्सीनेशन, ट्रीटमेंट पर चर्चा की और अनुभव साझा किया। प्रशिक्षण में आईडीएसपी टीम से जिला माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. वंदना कोसरिया, जिला डाटा मैनेजर श्री अखिलेश नारायण सिंह, सेकेट्रियल असिस्टेंट श्री हेमंत साहू, श्री हेमंत यादव, श्री मनीष निमजे सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा

    सभी विभागों की सहभागिता से अभियान को बनाएं सफल – श्री अरुण साव   रायपुर. 28 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने…

    Read more

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

    सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पहले सीजन के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू   रायपुर. 28 सितम्बर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के पहले सीजन के…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान