
राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) के तहत 30 सितम्बर 2026 को राजनांदगांव बोर्डिंग स्टेशन से रवाना होने वाली यात्रा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस यात्रा में 30 सितम्बर से 3 अक्टूबर 2026 तक दुर्ग एवं बस्तर संभाग के हितग्राहियों को शामिल होना था। आगामी यात्रा के संबंध में सूचना पृथक से दी जाएगी।









