
राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु आवेदनों आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के परीक्ष उपरांत ग्राम पंचायत मारगांव के शासकीय उचित मूल्य दुकान को मानव कल्याण महिला स्वसहायता समूह जामसरारकला एवं ग्राम पंचायत दीवानभेड़ी के शासकीय उचित मूल्य दुकान को सेवा सहकारी समिति मर्यादित दीवानभेड़ी को आबंटित किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में 1 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि के बाद प्रस्तुत दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा एवं इस चयन को अंतिम माना जाएगा।







