Ro no D15139/23

जूनियर डाक्टर्स के वेतन और अनुबंध राशि कम करने की मांग पर हुई चर्चा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के चर्चा कर संतुष्ट दिखे चिकित्सक

रायपुर, 28 सितंबर 2026/

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने आज स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अनुबंधित सेवा की अवधि, चिकित्सकों के मानदेय, अनुबंध राशि, उच्च अध्ययन के लिए अनापत्ति पत्र और सुपर-स्पेशियलिटी विशेषज्ञों के लिए अलग कैडर के गठन से जुड़े विषय मंत्री के समक्ष रखे।

एसोसिएशन ने मांग की कि अनुबंधित पीजी चिकित्सा अधिकारियों का वेतन पीजी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को मिलने वाले स्टाइपेंड से अधिक होना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने एमबीबीएस के लिए वर्तमान में निर्धारित अनुबंध राशि कम करने का आग्रह भी किया। इसके साथ ही अनुबंधित सेवा की अवधि दो वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने तथा उच्च अध्ययन के लिए अनापत्ति पत्र की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग रखी गई।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि पीजी चिकित्सा अधिकारियों के वेतन और अनुबंध राशि सहित सभी मांगों पर शासन स्तर पर विचार किया जाएगा। जो मांगें उचित और नियमों के अनुरूप पाई जाएंगी, उन पर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

श्री जायसवाल ने चिकित्सकों से कहा, “चिकित्सा सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। आप सभी पूरी लगन से अध्ययन करें और बेहतर चिकित्सक बनकर प्रदेश के लोगों की सेवा करें। मरीजों का उपचार और उनकी देखभाल हमारी पहली जिम्मेदारी है। आप अपना कार्य निरंतर जारी रखें, ताकि उपचार के लिए आने वाले किसी भी मरीज को परेशानी न हो। सरकार चिकित्सकों और चिकित्सा विद्यार्थियों के हितों के प्रति संवेदनशील है।”

स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई चर्चा से प्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अपनी मांगों पर सकारात्मक समाधान निकलने की उम्मीद जताई है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की भावना के साथ कवर्धा वनमंडल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 का आयोजन

    *भोरमदेव अभयारण्य में 02 से 08 अक्टूबर तक विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम*   वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं श्रीमती अनिता साहू, अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में कवर्धा…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग