Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान स्वच्छ और सुंदर जशपुर के संकल्प के साथ जिलेभर में हुआ श्रमदान

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, नागरिकों ने किया श्रमदान

जशपुरनगर 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सेवा मेरा योगदान, स्वच्छता ही सेवा  के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व को समझाना और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। अभियान के दौरान जिले के नगरीय निकायों और जनपद पंचायत क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं कर्मचारियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया। सभी ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
सार्वजनिक स्थलों से लेकर पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों तक चला सफाई अभियान।
स्वच्छता अभियान के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारडांढ़, तालाबों तथा नदी-नालों के आसपास विशेष साफ-सफाई की गई। इन स्थानों पर जमा कचरे, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट को एकत्रित कर निर्धारित तरीके से हटाया गया। स्वच्छता कार्यों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना  प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित स्थान पर ही कचरे का निपटारा करें। इसी तरह तालाबों, नदी-नालों और जलस्रोतों को गंदा नहीं करने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया।
कचरा संग्रहण और उचित निपटारे की दी गई जानकारी
अभियान के दौरान लोगों को घरों और सार्वजनिक स्थलों से निकलने वाले कचरे के उचित संग्रहण, पृथक्करण और निपटारे के संबंध में भी जानकारी दी गई। नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान या कचरा संग्रहण व्यवस्था के माध्यम से ही देने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता कार्यकर्ताओं एवं अभियान से जुड़े लोगों ने नागरिकों को बताया कि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण और निपटारा करने से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही प्लास्टिक एवं अन्य अनुपयोगी सामग्री के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
जनभागीदारी से स्वच्छ और सुंदर जिले का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता गतिविधियों में जनभागीदारी प्रमुख केंद्र रही। विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने स्वयं आगे आकर श्रमदान किया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। अभियान के माध्यम से लोगों को अपने घर, मोहल्ले, गांव और शहर के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि नियमित स्वच्छता, कचरे का उचित प्रबंधन और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर वातावरण का निर्माण संभव है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

      रायपुर 17 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

      छत्तीसगढ़ पवेलियन में दिख रही प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प और स्थानीय उत्पादों की विविधता VR जोन में चित्रकोट जलप्रपात का 3D अनुभव बना खास आकर्षण रायुपर,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी