Ro no D15139/23

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश’

कोरबा, 28 सितंबर 2026/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों सहित शहरी इलाकों से पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए। नागरिकों ने अवैध वनपट्टा की जांच, मानदेय एवं लंबित वेतन भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा राशि, शौचालय एवं बकरी शेड निर्माण के लिए सहायता, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, राहत राशि, बिजली बिल में सुधार, भूमि अधिग्रहण के बाद नौकरी एवं मुआवजा, नए राशन कार्ड, सड़क मरम्मत, सहायक उपकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच और पात्र लोगों को आजीविका के साधनों से जोड़ने से संबंधित मांगें भी नागरिकों ने रखीं। कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

      *नारायणपुर में शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों का किया भ्रमण, विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर बढ़ाया आत्मविश्वास* *नक्सल प्रभावित और दूरस्थ जनजातीय अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर, 17 नवंबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने सौजन्य भेट की।…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी