Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता 29 सितंबर को

सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता 29 सितंबर को

कोरबा, 28 सितंबर 2026/
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं की कड़ी में कोरबा विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 29 सितंबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, पंप हाउस, कोरबा में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर चयनित विद्यार्थी भाषण और चित्रकला के माध्यम से अपने विचार एवं रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करेंगे।
क्रमांक 1186/कमलज्योति/
//समाचार//
मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

कोरबा 28 सितंबर 2026/
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों का 28 सितम्बर 2026 को इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में श्री विपिन दुबे आईएएस अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र तथा सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री विपिन दुबे ने मतदान केन्द्रों में स्वीप कार्ययोजना के तहत् सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्र में ईएलसी क्लब गठित कर उसके नोडल अधिकारी के रूप में सभी पात्र मतदाताओं विशेषतरू भावी मतदाताओं के रूप में 14 से 17 वर्ष आयु के कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं 18 से 25 वर्ष के नवीन युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देशित किए।
प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने मतदान केन्द्रों में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के लिए कहा। उन्होंने सभी बीएलओ से चुनावी साक्षरता एवं जागरूकता गतिविधियों में भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं पर सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा।
प्रशिक्षण में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता पंजीकरण प्रक्रियाओं और मतदाता सेवाओं के बारे में सभी मतदाताओं को जागरूकता लाने के लिए बूथ लेवल पर इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।
प्रशिक्षण में शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. डी पी टंडन, ईएलसी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ओट्टी, नूतन पाल कुर्रे, डॉ. प्रिंस मिश्रा, मास्टर ट्रेनर्स एम.एस कंवर, कुमुद डहरिया, गजेंद्र देवांगन, मनोज लोहानी, अनुविभागीय निर्वाचन कार्यालय कटघोरा के कर्मचारी- गोपाल आदित्य, आशीष विश्वकर्मा, सत्येंद्र सोनवानी, राहुल प्रजापति सहित कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित थे।
बूथ लेवल अधिकारियों के अगले चरण के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के सुचारू क्रियान्वयन हेतु दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10.30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ  का प्रशिक्षण प्रातः 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है। 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।

  • Related Posts

    दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियों के हुनर की चमक, ‘छत्तीसकला’ से मिल रही नई पहचान

    *बिहान की लखपति दीदियों ने कोसा साड़ी, पारंपरिक वस्त्र, बेल मेटल शिल्प और स्थानीय उत्पादों के साथ राष्ट्रीय मंच पर दिखाई अपनी उद्यमिता*   *छत्तीसगढ़ के पांच जिलों की स्व-सहायता…

    Read more

    घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ से आसान हुई धान बिक्री, रामपुर केंद्र में 826 किसानों को मिल रहा लाभ

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, ऑनलाइन टोकन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर किसानों ने जताया संतोष…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी