Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से सत्याभामा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

*कच्चे और जर्जर मकान से मिली मुक्ति, परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना*

*मनरेगा से 90 दिवस का रोजगार, स्वच्छ भारत मिशन से मिली शौचालय की सुविधा*

रायपुर, 29 सितंबर 2026/ पक्के और सुरक्षित घर का सपना संजोए मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम तेंदूटोला निवासी श्रीमती सत्याभामा सलामे के परिवार के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने बड़ा बदलाव लाया है। वर्षों तक कच्चे और जर्जर मकान में रहने वाला उनका परिवार अब अपने पक्के, सुरक्षित और सुविधायुक्त आवास में सुकून से जीवन व्यतीत कर रहा है।

जनपद पंचायत मोहला अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर के ग्राम तेंदूटोला निवासी श्रीमती सलामे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना संभव नहीं था। पुराने कच्चे मकान की छत से बरसात के दिनों में पानी टपकता था। बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

श्रीमती सत्याभामा सलामे को वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास की स्वीकृति मिली। योजना की सहायता से उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा किया। आवास निर्माण के साथ अन्य योजनाओं के अभिसरण से परिवार को अतिरिक्त लाभ भी मिला। मनरेगा के तहत 90 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय की सुविधा भी मिली।

पक्का आवास बनने से परिवार को न केवल मौसम की मार और जर्जर मकान की चिंता से मुक्ति मिली है, बल्कि सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में रहने की सुविधा भी प्राप्त हुई है। विभिन्न योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन से आवास, रोजगार और स्वच्छता की सुविधाएं एक साथ परिवार तक पहुंची हैं।

अपने पक्के घर का सपना पूरा होने से श्रीमती सत्याभामा सलामे और उनका परिवार खुश है। उन्होंने आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    बस्तर के कांदानार में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, गांव में बना उचित मूल्य दुकान भवन

    *ग्रामीणों को राशन के लिए 10 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने से मिली राहत*   रायपुर, 29 सितंबर 2026/ बस्तर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का…

    Read more

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम / उप निर्वाचन दिसंबर 2026 निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी

    रायपुर,29 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु आज दिनांक 29.09.2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग