Ro no D15139/23

बस्तर की माटी से निकली नई उम्मीद, किसान की बेटी मनीषा बनेगी डॉक्टर, नीट में पाई सफलता

रायपुर, 29 सितंबर 2026/ दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सच्ची लगन हो तो सीमित संसाधन भी सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकते। इसे सच कर दिखाया है बस्तर जिले के दरभा विकासखंड स्थित ग्राम छिंदावाड़ा-कावारास की होनहार बेटी मनीषा कश्यप ने। एक साधारण कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा ने अपनी अथक मेहनत के बल पर नीट-2026 में शानदार सफलता अर्जित कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट पक्की कर ली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही मनीषा अपने गांव से डॉक्टर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने वाली पहली छात्रा बन गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है।

किसान पिता चंदन सिंह कश्यप और माता गौरी कश्यप के मार्गदर्शन में पली-बढ़ी मनीषा ने अपनी इस मंजिल को पाने के लिए जगदलपुर स्थित ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की गंभीर तैयारी शुरू की थी। कोचिंग के साथ-साथ उन्होंने लाला जगदलपुरी लाइब्रेरी में घंटों नियमित अध्ययन कर अपनी दिनचर्या को पूरी तरह पढ़ाई के प्रति समर्पित रखा। बिना किसी विचलन के की गई निरंतर तपस्या और समय के सटीक प्रबंधन का ही सुखद परिणाम रहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में परचम लहराकर सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया।

गांव की पहली भावी महिला चिकित्सक के रूप में मनीषा की यह सफलता दूरस्थ ग्रामीण अंचल के उन तमाम छात्र-छात्राओं के लिए एक सशक्त प्रेरणा बनकर उभरी है, जो सीमित संसाधनों के बीच बड़े प्रतियोगी इम्तिहानों की तैयारी कर रहे हैं। बेटी के चयन की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे छिंदावाड़ा-कावारास गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया, जहां परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई देकर मनीषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब मनीषा का ध्येय एमबीबीएस की पढ़ाई निष्ठापूर्वक पूरी कर डॉक्टर बनना और बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में पहुंचकर जनसेवा को समर्पित होना है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो गांव की पगडंडियों से निकलकर भी बड़े से बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बस्तर के कांदानार में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, गांव में बना उचित मूल्य दुकान भवन

    *ग्रामीणों को राशन के लिए 10 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने से मिली राहत*   रायपुर, 29 सितंबर 2026/ बस्तर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का…

    Read more

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम / उप निर्वाचन दिसंबर 2026 निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी

    रायपुर,29 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु आज दिनांक 29.09.2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग