Ro no D15139/23

बस्तर के कांदानार में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, गांव में बना उचित मूल्य दुकान भवन

*ग्रामीणों को राशन के लिए 10 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने से मिली राहत*

रायपुर, 29 सितंबर 2026/ बस्तर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ग्रामीणों के जीवन को सुगम बना रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड दरभा की ग्राम पंचायत कांदानार में मनरेगा और जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) के अभिसरण से उचित मूल्य दुकान के लिए पक्का भवन बनाया गया है। गांव में ही राशन की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है।

कांदानार में उचित मूल्य दुकान का भवन नहीं होने के कारण ग्रामीणों को राशन लेने के लिए करीब 9 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। इसमें उनका काफी समय और पैसा खर्च होता था। दैनिक मजदूरी करने वाले ग्रामीणों को कई बार राशन लेने के लिए पूरे दिन का काम छोड़ना पड़ता था। वहीं बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए दुर्गम रास्तों से राशन लेकर लौटना विशेष रूप से कठिन था।

ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने मनरेगा और डीएमएफटी मद के अभिसरण से गांव में उचित मूल्य दुकान भवन निर्माण की स्वीकृति दी। ग्राम पंचायत कांदानार को कार्य एजेंसी बनाते हुए इसके लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। भवन का निर्माण निर्धारित राशि से कम, लगभग 9 लाख 70 हजार रुपए की लागत में पूरा किया गया।

इस कार्य में डीएमएफटी मद से आवश्यक सामग्री एवं संसाधनों की व्यवस्था की गई, जबकि मनरेगा के माध्यम से स्थानीय श्रमिकों को रोजगार मिला। इस प्रकार गांव में जरूरी अधोसंरचना के निर्माण के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर भी उपलब्ध हुआ। नवनिर्मित उचित मूल्य दुकान से अब ग्रामीणों को गांव में ही खाद्यान्न मिल रहा है। लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होने से उनके समय और आवागमन खर्च की बचत हो रही है। ग्रामीण अपने कृषि एवं मजदूरी के कार्यों को प्रभावित किए बिना राशन प्राप्त कर पा रहे हैं।

भवन में रैंप सहित आवश्यक सुविधाएं होने से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए भी राशन प्राप्त करना आसान हुआ है। पक्के भवन में चावल, शक्कर और नमक सहित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खाद्यान्न सामग्री के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित हुई है।

  • Related Posts

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम / उप निर्वाचन दिसंबर 2026 निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी

    रायपुर,29 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु आज दिनांक 29.09.2026 को…

    Read more

    कार्डियक अरेस्ट में शुरुआती मिनट बेहद महत्वपूर्ण, सही समय पर सीपीआर से बच सकती है जान

    *कार्डियोलॉजी विभाग ने मरीजों एवं परिजनों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण*   रायपुर, 29 सितम्बर 2026./ अचानक होने वाला कार्डियक अरेस्ट किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा आपात स्थिति साबित…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग