Ro no D15139/23

Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: मिथुन राशि को होगा आर्थिक लाभ, तुला का परिवार पर बढ़ेगा खर्च, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: आज बुधवार, 30 सितंबर 2026 का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कुछ खास लेकर आया है. किसी को धन और सफलता मिलेगी, तो किसी के खर्च और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. यहां से जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल जानिए.

आज का मेष राशिफल

मेष राशि के लिए आज बुधवार 30 सितंबर 2026 के दिन विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. आज के दिन धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी. इसके अलावा परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा. संचित धन का व्यय होगा. जमीन- जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा. सुख-सुविधा के साधन बनेंगे.

शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 2

आज का वृष राशिफल

आज बुधवार 30 सितंबर 2026 को पढ़ाई-लिखाई और चिन्तन-मनन में रूचि बढ़ेगी. आज लाभकारी प्रयास सफल होगा. आपकी लोकप्रियता का विस्तार होगा. शत्रुयों पर विजय मिलेगा.

शुभ रंग: चारकोल ग्रे, शुभ अंक: 9

आज का मिथुन राशिफल

आज बुधवार 30 सितंबर 2026 के दिन रोजगार की दिशा में कार्यों की अधिकता रहेगी. आज आर्थिक लाभ मिलेगा. गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा. माता पिता का सहयोग मिलेगा. प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा.मन प्रसन्न रहेगा.

शुभ रंग: चॉकलेट ब्राउन, शुभ अंक: 2

आज का कर्क राशिफल

आज बुधवार 30 सितंबर 2026 को कर्क राशि वालों के पढ़ाई-लिखाई और भाषण या प्रवचन जैसे कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी. व्यापार में सफलता मिलेगी और घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं. सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, परिवार में खुशहाली रहेगी और आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है.

शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन, शुभ अंक: 4

आज का सिंह राशिफल

आज बुधवार 30 सितंबर 2026 को सिंह राशि वाले आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च ज्यादा होने से बचत कम हो सकती है. काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी और बिगड़े हुए काम बनेंगे. कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा. परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन का मौका मिलेगा. वाहन सुख भी प्राप्त होगा.

शुभ रंग: नियोन ब्लू, शुभ अंक: 1

आज का कन्या राशिफल

आज बुधवार 30 सितंबर 2026 को सरकारी अधिकारियों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा. मन में नई उम्मीदें जागेंगी और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी. दोस्तों और करीबियों का सहयोग मिलेगा. धैर्य और हिम्मत से काम पूरे होंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

शुभ रंग: मटमैली, शुभ अंक: 8

आज का तुला राशिफल

आज बुधवार 30 सितंबर 2026 को तुला राशि के जातकों को मेहनत के दम पर आपको मनचाही सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने में सफल रहेंगे, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. बच्चों और भाई-बहनों से सुख और सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 7

आज का वृश्चिक राशिफल

आज बुधवार 30 सितंबर 2026 को वृश्चिक राशि वाले बुद्धि-कौशल से हर जगह प्रशंसा प्राप्त करेंगे. आपकी लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है. कारोबार में अच्छा बदलाव आएगा और आर्थिक लाभ होगा. मित्र- कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग: मटमैला, शुभ अंक: 6

आज का धनु राशिफल

आज बुधवार 30 सितंबर 2026 को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

शुभ रंग: मोरपंखी, शुभ अंक: 1

आज का मकर राशिफल

आज बुधवार, 30 सितंबर 2026 को रहन-सहन और घर से जुड़ी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. आत्मविश्वास मजबूत होगा और परिवार में भी खुशियां रहेंगी. विरोधियों पर जीत मिलेगी. सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों का फायदा मिलेगा. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है.

शुभ रंग: प्याजी, शुभ अंक: 7

आज का कुंभ राशिफल

आज बुधवार 30 सितंबर 2026 को कुंभ राशि वालों के स्वाभिमान और स्वावलम्बन बढ़ेगा. आमदनी बढ़ेगी. आज माता-पिता या अन्य बृद्धजनों के प्रति आदर भावना बढ़ेगी. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण होगा. आज मनोकामनाएं पूरी होगी.

शुभ रंग: मैजेंटा, शुभ अंक: 4

आज का मीन राशिफल

आज बुधवार 30 सितंबर 2026 को अपने काम के प्रति ही समर्पित रहें,कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा,आपके धैर्य,गम्भीरता एवं सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.उपयोगी वस्तुओं के खरीद पर धन व्यय बढ़ेगा.

शुभ रंग: लैवेंडर, शुभ अंक: 5

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा कि बात बेबाक …ऐसे माहौल में दुआ क्या है, दवा क्या है, जहां क़ातिल ही ख़ुद पूछे कि हुआ क्या है।

    आज सबसे ज्यादा निरीह प्राणी इस धरा पर कोई है तो वह शिक्षक नाम का जीव है । जिसका मुख्य काम तो शिक्षा देना था जो शिक्षा को छोड़ सारे…

    Read more

    जीतिया व्रत से पहले खाएं ये चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और नहीं लगेगी प्यास

    What to Eat Before Jitiya Vrat: जीतिया का व्रत कई महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न और पानी के रखती हैं. ऐसे में व्रत शुरू होने से पहले क्या खाया जाए, इसका…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर