Ro no D15139/23

पोषण माह में प्रेरक पहल: 300 बच्चों तक पहुंचा सुपोषण का संदेश, स्वस्थ बचपन के लिए जागरूकता अभियान तेज

धमतरी, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से बचाने तथा स्वस्थ एवं मजबूत बचपन की नींव रखने के उद्देश्य से प्रेरक मितान फाउंडेशन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में विशेष पोषण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से अब तक करीब 300 बच्चों तक सुपोषण, संतुलित आहार और बेहतर देखभाल का संदेश पहुंचाया जा चुका है। इस दौरान बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी देने के साथ रचनात्मक गतिविधियों के लिए आवश्यक सामग्री भी वितरित की जा रही है।

इसी क्रम में मगरलोड विकासखंड के ग्राम अरौद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 एवं 2 में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं के संतुलित आहार एवं पोषण, नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध की महत्ता तथा 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों के उचित आहार, देखभाल और पोषण के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों को पोषण सामग्री के साथ कलर पेंसिल एवं अन्य रचनात्मक सामग्री वितरित की गई।

प्रेरक मितान फाउंडेशन की ओर से रिज़वान रिज़वी ने बच्चों के सुपोषण तथा जीवन के शुरुआती तीन वर्षों में उचित आहार, देखभाल और परवरिश के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रारंभिक वर्षों में संतुलित पोषण और उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंदना साहू एवं बिंदेश्वरी साहू तथा विशिष्ट अतिथि सरपंच पेखन लाल साहू, उप सरपंच गीता बाई साहू एवं डामिन साहू सहित ललेश्वरी साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सुनीता सोनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका साहू एवं ललमत चौरे, भारती दीवान, टकेश्वरी साहू, ललेश्वरी विश्वकर्मा, प्रमिला साहू, पेमिन साहू, विनीता साहू, भुनेश्वरी यादव, देविका चक्रधारी, टामीन साहू, ज्योति साहू, जानकी साहू, लोकेश्वरी दीवान, किरण साहू, दीपिका साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

      डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय

      जल संरक्षण से आजीविका संवर्धन की ओर बढ़ता ग्राम बेन्द्राचुवा धमतरी,30 सितंबर 2026। जल की हर बूंद को सहेजकर उसे आजीविका का आधार बनाने की सोच ग्रामीण अर्थव्यवस्था को…

    Read more

    देशभर के डिजिटल क्रिएटर्स को आकर्षित करेगा धमतरी का गंगरेल पर्यटन क्षेत्र

    दिल्ली से पहुंचेंगे 41 डिजिटल क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स, गंगरेल में बोटिंग और पर्यटन गतिविधियों का लेंगे अनुभव धमतरी, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर