Ro no D15139/23

आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

 

सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई, न्योता भोज और पोषण गतिविधियों में शामिल हुए परिवार

मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक

रायपुर, 30 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों और परिवारों के बीच संवाद का माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक थाली, न्योता भोज और विभिन्न गतिविधियों के जरिए स्वस्थ परिवार तथा सुपोषित बचपन का संदेश दिया गया। बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के साथ परिवार के सदस्यों ने भी कार्यक्रमों में भाग लिया।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में गर्भवती माताओं का स्वागत कर गोद भराई की रस्म संपन्न की गई। उन्हें पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल की जानकारी दी गई।

‘मेरी पौष्टिक थाली’ गतिविधि में चावल, दाल, हरी सब्जियों, मौसमी फलों और स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित भोजन तैयार करने का महत्व समझाया गया। पोषण संबंधी खेलों और व्यंजन गतिविधियों के जरिए महिलाओं को घर में उपलब्ध सामग्री से पौष्टिक भोजन बनाने के लिए प्रेरित किया गया। सामुदायिक सहभागिता से आयोजित न्योता भोज में बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया। मातृ-शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने वाली मितानिनों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर परिवारों को आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध पूरक पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, बच्चों की वृद्धि निगरानी तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई। माताओं को बच्चों के वजन और पोषण स्तर की नियमित निगरानी तथा स्वच्छता अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों ने सहायता राशि से मिले लाभ के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों और परिवारों की सहभागिता से आंगन मिलन सेवा के माध्यम से पोषण की अच्छी आदतों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप