Ro no D15139/23

पशु विभाग की सलाह और नस्ल सुधार से नेहर साय की बदली पशुपालन की तस्वीर, अब दूध उत्पादन से मजबूत हुई आजीविका

अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2026/ ग्राम पंचायत देवरी निवासी नेहर साय कुजूर के लिए पशुपालन अब केवल पारंपरिक गतिविधि नहीं, बल्कि परिवार की आजीविका का मजबूत साधन बन गया है। पशुधन विकास विभाग की योजनाओं एवं विभागीय पशु चिकित्सकों की सलाह से उन्होंने देशी गायों में कृत्रिम गर्भाधान (एआई) कराकर नस्ल सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया, जिसका उन्हें बेहतर परिणाम मिला। नेहर साय बताते हैं कि पहले उनके पास सामान्य देशी गाय थी। पशु विभाग के चिकित्सकों से सलाह लेने के बाद उन्होंने गाय में कृत्रिम गर्भाधान कराया। इससे उन्हें साहीवाल नस्ल की बछिया प्राप्त हुई। इसके बाद नस्ल सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए क्रॉसिंग के माध्यम से गिर नस्ल की गाय भी प्राप्त हुई। वर्तमान में उनकी दोनों गायें प्रतिदिन लगभग 8 से 10 लीटर तक दूध दे रही हैं। दोनों गायों के बच्चे भी हैं। बेहतर नस्ल और उचित पशुपालन प्रबंधन के कारण दूध उत्पादन में वृद्धि हुई है, जिससे नेहर साय को नियमित आय प्राप्त होने लगी है। नेहर साय का कहना है कि पशु विभाग के चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर पशुओं के स्वास्थ्य, आहार, नस्ल सुधार एवं देखभाल को लेकर आवश्यक सलाह दी जाती है। विभागीय मार्गदर्शन से उन्हें पशुपालन को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिली है। पशुपालन से होने वाली आय अब उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक बन रही है। नेहर साय बताते हैं कि पशु विभाग की सलाह और नस्ल सुधार से उन्हें अपने पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने का अवसर मिला है। वे पशुपालन से खुश हैं और आने वाले समय में अपने पशुधन को बढ़ाकर इसे और बेहतर तरीके से विकसित करना चाहते हैं।

  • Related Posts

    क्वांर नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर

      – संभागायुक्त ने डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्रि मेले की तैयारियों के संबंध में ली बैठक – दुकानों का होगा सेफ्टी ऑडिट, प्लास्टिक मुक्त डोंगरगढ़ के लिए सहयोग की अपील…

    Read more

    एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य

      स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान के मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ गंभीर बीमारियों से लेकर आंख, हड्डी, हृदय और कैंसर तक की जांच व…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर