
अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को शासकीय योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ का आयोजन 1 अक्टूबर से किया जाएगा।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न स्तरों पर सेवा सेतु शिविर आयोजित कर नागरिकों को एक ही स्थान पर आवेदन, मार्गदर्शन, योजनाओं से जोड़ने तथा यथासंभव त्वरित निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण कराना है। शिविरों में हितग्राहीमूलक योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ-साथ राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण की व्यवस्था भी रहेगी।
शिविर में आमजनों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की मिलेगी जानकारी-
सेवा सेतु शिविरों में केंद्र सरकार की चिन्हित 26 प्रमुख योजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना प्रमुख हैं। इसके साथ ही विभिन्न राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं को भी शिविरों में शामिल किया जाएगा। इनमें राशन, कृषि यंत्र एवं सहायक उपकरण, जाति-निवास-आय प्रमाण पत्र, बी-1 एवं खसरा विवरण, भू-नक्शा, कन्या विवाह, ज्ञान प्रोत्साहन, विद्यार्थियों, दिव्यांगजनों तथा निर्माण श्रमिकों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।
समस्या एवं शिकायतों से सम्बन्धी लिए जाएंगे आवेदन-
अभियान अंतर्गत आयोजित शिविरों में विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। आमजन से समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। आवेदनों एवं शिकायतों का पंजीयन और वर्गीकरण कर समयबद्ध समाधान की व्यवस्था की जाएगी। लंबित प्रकरणों की निगरानी तथा समाधान की स्थिति को अपडेट करने के लिए डिजिटल व्यवस्था का उपयोग किया जाएगा।
जनपद पंचायत स्तर पर यहां होंगे शिविर-
जनपद पंचायत स्तर पर 3 अक्टूबर को जनपद पंचायत उदयपुर के सामुदायिक भवन एवं जनपद पंचायत लुण्ड्रा के सामुदायिक भवन, 5 अक्टूबर को मैनपाट में सेजेस नर्मदापुर में, 06 अक्टूबर को जनपद पंचायत बतौली के मंगल भवन एवं जनपद पंचायत लखनपुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में, 7 अक्टूबर को जनपद पंचायत अम्बिकापुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष एवं जनपद पंचायत सीतापुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में शिविर होंगे।
तहसील स्तर पर यहां होंगे शिविर-
01 अक्टूबर 2026 को तहसील अम्बिकापुर के पंचायत भवन परसा, तहसील लखनपुर के नगर पंचायत लखनपुर, तहसील उदयपुर के पंचायत भवन खम्हरिया, तहसील लुण्ड्रा (धौरपुर) के ग्राम पंचायत बटवाही, तहसील सीतापुर के सांस्कृतिक भवन सीतापुर, तहसील मैनपाट के पंचायत भवन नर्मदापुर, तहसील बतौली के ग्राम पंचायत कुनकुरी एवं तहसील दरिमा के पंचायत भवन सोहगा में शिविर होंगे। 03 अक्टूबर को तहसील लुण्ड्रा (धौरपुर) के ग्राम पंचायत महोरा, तहसील मैनपाट के पंचायत भवन बंदना में शिविर होंगे तथा 05 अक्टूबर को तहसील अम्बिकापुर के पंचायत भवन सुखरी, तहसील लखनपुर के ग्राम पंचायत सलका, तहसील उदयपुर के पंचायत भवन उदयपुर, तहसील लुण्ड्रा (धौरपुर) के ग्राम पंचायत चलगली, तहसील सीतापुर के पंचायत भवन बनेया, तहसील मैनपाट के पंचायत भवन रोपाखार, तहसील बतौली के ग्राम पंचायत पोकसरी, तहसील दरिमा के पंचायत भवन सखौली में शिविर होंगे। 06 अक्टूबर को तहसील अम्बिकापुर के पंचायत भवन सकालो, तहसील लखनपुर के ग्राम पंचायत कुन्नी, तहसील उदयपुर के पंचायत भवन केदमा, तहसील सीतापुर के पंचायत भवन पेटला, तहसील बतौली के ग्राम पंचायत बोदा, तहसील दरिमा के पंचायत भवन कुनियाकला तथा 07 अक्टूबर 2026 को तहसील अम्बिकापुर के पंचायत भवन मेंण्ड्राकला, तहसील लखनपुर के ग्राम पंचायत जमगला, तहसील उदयपुर के पंचायत भवन डांड़गांव, तहसील लुण्ड्रा (धौरपुर) के ग्राम पंचायत करौली, तहसील सीतापुर के पंचायत भवन भूसू, तहसील मैनपाट के पंचायत खड़गांव, तहसील बतौली के ग्राम पंचायत बिरिमकेला तथा तहसील दरिमा के पंचायतध्पटवारी भवन दरिमा में शिविर का आयोजन किया गया है।









