Ro no D15139/23

सेवा सेतु ने आसान की राह, रोहित को घर बैठे आवेदन से समय पर मिला अस्थायी फटाका लाइसेंस

*सेवा की कहानी*

*ऑनलाइन प्रक्रिया से बचा कार्यालयों का चक्कर, समय और श्रम की भी हुई बचत*

रायपुर, 30 सितम्बर 2026/ शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन करने से लेकर उनका लाभ मिलने तक की प्रक्रिया अब डिजिटल माध्यम से आसान हो रही है। सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को विभिन्न सेवाओं के लिए घर बैठे आवेदन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम मचंदूर निवासी श्री रोहित कुमार साहू के लिए भी यह ऑनलाइन सुविधा उपयोगी साबित हुई। उन्होंने अस्थायी फटाका लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें समय पर लाइसेंस प्राप्त हो गया।

विकासखंड मोहला के ग्राम मचंदूर निवासी श्री रोहित कुमार साहू को अस्थायी फटाका लाइसेंस की आवश्यकता थी। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर आवश्यक जानकारी और दस्तावेज ऑनलाइन प्रस्तुत किए। संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन का निराकरण किया गया और उन्हें कम समय में अस्थायी फटाका लाइसेंस जारी कर दिया गया। श्री साहू बताते हैं कि ऑनलाइन सुविधा के कारण आवेदन के लिए बार-बार कार्यालय आने-जाने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत हुई। आवेदन की प्रक्रिया भी सरल रही और आवश्यक लाइसेंस समय पर मिल गया।

*घर बैठे मिल रही शासकीय सेवाओं तक पहुंच*
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे आवेदन प्रक्रिया अधिक सरल और व्यवस्थित होने के साथ नागरिकों को समयबद्ध रूप से सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सहायता मिल रही है। श्री रोहित कुमार साहू ने समय पर अस्थायी फटाका लाइसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने की पहल नागरिकों के लिए उपयोगी है। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

    – पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित

    राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव शहर के भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर