Ro no D15139/23

रोज काम मिले न मिले, सालाना सहायता से परमेश्वर के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा

 
भूमिहीन परमेश्वर मजदूरी कर चला रहे चार सदस्यीय परिवार, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से मिल रहे 10 हजार रुपए
बच्चों के पालन-पोषण और घरेलू जरूरतों में काम आ रही सहायता राशि


अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2026/
  रोज काम की तलाश और उसी मजदूरी से परिवार का गुजारा। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बकालो, भाटापारा के  रहने वाले श्री परमेश्वर की आजीविका इसी दैनिक मजदूरी पर निर्भर है। उनके पास स्वयं की जमीन नहीं है। ऐसे में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत मिलने वाली 10 हजार रुपए की सहायता उनके चार सदस्यीय परिवार के लिए जरूरत के समय आर्थिक सहारा बन रही है।

परमेश्वर बताते हैं कि वे जहां काम मिलता है, वहां मजदूरी कर लेते हैं और उसी कमाई से परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करते हैं। परिवार में चार सदस्य हैं और बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी इसी आय से पूरी होती है। मजदूरी से होने वाली सीमित आमदनी के बीच योजना से मिलने वाली राशि से परिवार को अतिरिक्त आर्थिक मदद मिल रही है।

भूमिहीन परिवार के लिए मददगार बनी सहायता
स्वयं की जमीन नहीं होने के कारण परमेश्वर के पास खेती से आय का कोई साधन नहीं है। उनकी आजीविका मजदूरी पर ही निर्भर है। वे बताते हैं कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए मिलने वाली सहायता राशि से घर की आवश्यकताओं और बच्चों के पालन-पोषण में काफी मदद हो जाती है।

परमेश्वर कहते हैं, “मेरे पास कोई जगह-जमीन नहीं है। रोज की मजदूरी करके कमाते हैं। परिवार में चार सदस्य हैं। कहीं-कहीं काम कर लेते हैं और उसी से घर चलता है। योजना से 10 हजार रुपए मिलते हैं, उससे बहुत मदद हो जाती है। बाल-बच्चों को पालने में भी यह पैसा काम आता है।

योजना की राशि ने बढ़ाया आर्थिक संबल
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई परमेश्वर की कहानी बताती है कि भूमिहीन एवं मजदूरी पर निर्भर परिवार के लिए आर्थिक सहायता किस तरह दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोगी बन रही है। नियमित आय का साधन नहीं होने के बीच योजना से मिलने वाली राशि परिवार के खर्च में उपयोगी साबित हो रही है।

परमेश्वर ने योजना से मिल रही सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हम भूमिहीन परिवारों के लिए शासन की योजना संबल प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

    – पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर