
डाक्टर बू अब्दुल्ला को अजमन स्टेट में सौंपी शांति, मुहब्बत, दोस्ती की किताब दास्तानें कश्मीर और मास्टर आफ नथिंग WD.
GBF (ग्लोबल बिजनेस फेडरेशन) चेयरमैन चन्द्रशेखर भाटिया को भेंट की दोनों किताबें।
लेखक शिव ग्वालानी अपनी पत्नी कविता ग्वालानी ( पूर्व पार्षद , सदस्य अपील समिति नगर निगम रायपुर छग) के साथ दुबई, आबूधाबी शारजाह और अजमन यूऐई के चार राज्यों के भ्रमण के लिए 22 से 30 सितम्बर तक यूऐई के दौरे पर थे।
22 तारिख की रात को GBF चेयरमैन चन्द्र शेखर भाटिया के साथ ग्वालानी दंपति को दुबई में एक समारोह में शिरकत करनी थी लेकिन अचानक सोमवार 21 सितंबर 2026 के दिन दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया जिसके कारण यह समारोह रद्द हो गया।

25 सितंबर शुक्रवार के दिन शाम सात बजे लेखक ग्वालानी दंपति यूऐई के दूसरे राज्य अजमन में शारजाह से होते हुये पहुंचे। जहाँ पर ग्वालानी दंपति की डाक्टर बू अब्दुल्ला के साथ आत्मीय मुलाकात हुयी।
यहाँ पर ग्वालानी दंपति ने डाक्टर बू अब्दुल्ला को उनकी लिखी हुयी अंग्रेजी भाषा की सच्चे धटनाक्रम पर आधारित किताब “” दास्ताने कश्मीर “जो दोस्ती, मुहब्बत, अमन चैन और असल कशमीरी संस्कृति का संदेश देती है और हिंदी भाषा में लिखी हुयी उनकी किताब मास्टर आफ नथिंग भेंट की
बातचीत बहुत ही मुहब्बत भरे वातावरण में हुयी जिसमें
दुनियाँ को दोस्ती मुहब्बत अमन चैन का संदेश देने के लिए डाक्टर बू अब्दुल्ला ने ग्वालानी दंपति की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें खुशामदीद कहा।
लेखक शिव ग्वालानी ने उनकी किताब दास्ताने कश्मीर के अन्य भाषाओं में रिलीज़ होने वाले समारोह के लिए, डाक्टर बू अब्दुल्ला को ईंडिया आने के लिए, समारोह में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया जिस पर डाक्टर बू अब्दुल्ला ने सहमति प्रदान की और अरबी भाषा में उनकी किताब पर एक संदेश भी लिख कर दिया।
G B F के चेयरमैन चन्द्रशेखर भाटिया से दुबई में
26 सिंतबर दिन शनिवार को भेंट के दौरान ग्वालानी दंपति ने उन्हें भी किताब देते हुये भविष्य में ईंडिया आने का और किताब विमोचन समारोह में शिरकत करने का निवेदन किया जिसे उन्होंने भी सहर्ष स्वीकार किया।
झात हो की डाक्टर बू अब्दुल्ला दुबई के मशहूर बिजनेस मेन हैं और ईनका असल नाम याकूब मूसा मोहम्मद अल्माजमी है।
डाक्टर बू अब्दुल्ला दुबई में बहुत ही मशहूर कानूनी सलाह कार, समाज सेवी और पूरी दुनियाँ में लगभग तीन सौ कम्पनियों के साथ सहभागी हैं। जिसमें रियल स्टेट से लेकर बालीवुड और हालीवुड की फिल्म ईंडस्स्ट्रीज की कयी कंपनियों के साझा सहयोग पर काम करते हैं।
अभी 2025 में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिंहा द्वारा “” वीर सावरकर ईंटर नेशनल ईंम्पैक्ट अवार्ड “” से नयी दिल्ली के NDMC कंन्वैशन सेंटर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया है।
यह अवार्ड उन्हें यूऐई में एक एक्टीविस्ट, समाज सेवा, राष्ट्रीय प्रगति और मानवता की भलाई में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए HRDS INDiA द्वारा दिया गया है।
चन्द्रशेखर भाटिया जी दुबई की ग्लोबल बिजनेस फेडरेशन (GBF) के चेयरमेन है यह संस्था खाड़ी देशों के मध्य व्यापार निवेश और व्यावसायिक संबंधों को बढ़ाने का कार्य करती है।
भाटिया जी दुबई की टेक्सटाईल कंपनी नीलगिरी ट्रेडिंग के मेनेजिंग डायरेक्ट और सीईओ हैं।
लेखक ग्वालानी दंपति 28 सितंबर दिन सोमवार को यूऐई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलने आबूधाबी के राष्ट्रपति भवन कसर अल वतन पहुंचे।
राष्ट्रपति भवन के प्रशासनिक दिवान ब्लॉक के 17 नंबर भवन में पंहुचकर लेखक ग्वालानी दंपति ने अपनी दोनों किताबें राष्ट्रपति महोदय को उनके प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से भेंट करने की पेशकस की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्वालानी दंपति का स्वागत करने के पश्चात उनको धन्यवाद देते हुये कहा की वे विधिवत अपने भारतीय राजदूत के माध्यम से आयें तब ही उनकी भेंट स्वीकार की जा सकेगी।
लेखक ग्वालानी दंपति तब अबूधाबी स्थित भारतीय राजदूत भवन परिसर गये जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बताया की राजदूत दीपक मित्तल साहेब आबूधाबी से बाहर हैं।
लेखक शिव ग्वालानी ने कहा की वे ई मेल के माध्यम से भारतीय राजदूत दीपक मित्तल से संपर्क स्थापित करके अपनी किताबें यूऐई के राष्ट्रपति को प्रेषित करेंगे।









