Ro no D15139/23

सेवा संकल्प शिविर में किसानों को योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित

मंदरौद में प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया गया वितरण

धमतरी, 01 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम मंदरौद, विकासखंड कुरूद में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं से जोड़ते हुए योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा सॉइल हेल्थ कार्ड के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर किसानों ने शासन की योजनाओं के प्रति अपनी सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से उन्हें कृषि कार्य में आर्थिक सुरक्षा, जोखिम से संरक्षण तथा अपनी भूमि की उर्वरता और पोषक तत्वों की स्थिति समझने में मदद मिलती है।

शिविर में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किसानों को योजनाओं की पात्रता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप उर्वरकों के संतुलित उपयोग, फसल बीमा का महत्व और किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाले लाभों के संबंध में भी अवगत कराया गया।

सेवा संकल्प शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उनके गांव में ही उपलब्ध कराने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू

      संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर पेयजल, विश्राम स्थल, कैफेटेरिया, पार्किंग, साइट म्यूजियम सहित विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं ऐतिहासिक स्वरूप और मौलिकता को सुरक्षित रखते हुए विरासत पर्यटन को…

    Read more

      आकांक्षी विकासखंड में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम, ग्राम तराजू में कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया श्रमदान

    साप्ताहिक बाजार स्थल और तालाब किनारे चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील लखनपुर की सभी ग्राम पंचायतों के शासकीय कार्यालयों और आंगनबाड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग