Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियानरू जशपुर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एवं सियान आइडल प्रतियोगिता का फाईनल आयोजन 01 अक्टूबर को

जशपुरनगर 30 सितम्बर 2026/ जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग जशपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 एवं जशपुर सियान आइडल फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन 01 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे से न्यू कम्युनिटी हॉल, बालाजी मंदिर के सामने, जशपुर में किया जा रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत होंगी, जबकि अध्यक्षता विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत जशपुर अध्यक्ष श्री सालिक साय, छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, छ.ग. माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती, छ.ग. अंत्यावसायी राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, छ.ग. राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगरपालिका परिषद जशपुर अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत जशपुर अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत सहित सर्व जिला पंचायत सदस्य, सर्व जनपद पंचायत सदस्य एवं सर्व नगरपालिका परिषद जशपुर सदस्य की गरिमामय उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिकों के उत्साहवर्धन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर जशपुर सियान आइडल फाइनल के अंतर्गत गायन, भाषण एवं कविता पाठ, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जाँच एवं दवा वितरण, सहायक उपकरण वितरण, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को बस पास वितरण, पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर द्वारा सायबर जागरूकता, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण जशपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकार एवं विधिक सहायता संबंधी जानकारी, जशपुर सियान आइडल एवं खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण तथा समस्त वरिष्ठ नागरिकों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया जाएगा।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी