जशपुरनगर 30 सितंबर 2026 /खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला जशपुर द्वारा जशपुरांचल इंग्लिश स्कूल, मधुवन टोली, जशपुर नगर में नशा मुक्ति एवं एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक एवं गलत उपयोग से होने वाले एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को चिकित्सकीय सलाह के बिना एंटीबायोटिक का सेवन न करने, निर्धारित कोर्स पूरा करने तथा दवाओं के जिम्मेदार उपयोग का संदेश दिया गया।
अजगरबहार सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकरण
पेंशन स्वीकृति आदेश, आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट और अन्य योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को प्रदान किए गए कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरबहार में…
Read more








