Ro no D15139/23

200 चूजों से संवरा जीवन, मुर्गी पालन ने प्रेम सिंह पैकरा को बनाया आत्मनिर्भर

कृषि और मजदूरी की सीमित आमदनी से आगे बढ़कर कुक्कुट पालन को बनाया मजबूत आजीविका का साधन
कोरबा 01 अक्टूबर 2026/
मेहनत करने के बावजूद जब आमदनी इतनी सीमित हो कि परिवार की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो, तब किसी नई आजीविका की शुरुआत जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है। ग्राम खैरा बहार, विकासखंड पाली निवासी 50 वर्षीय श्री प्रेम सिंह पैकरा के जीवन में भी ऐसा ही बदलाव छत्तीसगढ़ राज्य कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना के माध्यम से आया। कभी पारंपरिक कृषि और मजदूरी पर निर्भर रहने वाले प्रेम सिंह आज कुक्कुट पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
योजना का लाभ मिलने से पहले प्रेम सिंह की आर्थिक स्थिति सामान्य थी। कृषि और मजदूरी से होने वाली सीमित आमदनी से परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। परिवार कच्चे मकान में रहता था और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त आय के किसी स्थायी साधन की आवश्यकता महसूस होती थी।
इसी दौरान पशुधन विकास विभाग से उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना की जानकारी मिली। योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा उन्हें 200 चूजे, 21 हजार 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा कुक्कुट पालन के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए। विभागीय मार्गदर्शन और अपनी मेहनत से प्रेम सिंह ने कुक्कुट पालन को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया।
कुक्कुट पालन से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। जहां पहले उनकी वार्षिक आय लगभग 20 हजार रुपये थी, वहीं अब यह बढ़कर करीब 53 हजार रुपये हो गई है। कुक्कुट पालन से उन्हें नियमित रूप से नकद आमदनी प्राप्त होने लगी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में आसानी होने लगी।
आय में वृद्धि का असर उनके जीवन स्तर पर भी दिखाई देने लगा। कभी कच्चे मकान में रहने वाले प्रेम सिंह ने अपनी मेहनत और कुक्कुट पालन से प्राप्त आय के सहारे अपने मकान को पक्का और सुसज्जित बनाया। बेहतर आवास के साथ परिवार की सामाजिक स्थिति में भी सुधार आया और भविष्य को लेकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा।
प्रेम सिंह पैकरा बताते हैं कि “पहले कृषि और मजदूरी से परिवार चलाना मुश्किल होता था। कुक्कुट पालन योजना से चूजे, प्रोत्साहन राशि और जरूरी सामान मिला। मैंने मेहनत से इस काम को आगे बढ़ाया, जिससे मेरी आय बढ़ी और मैं अपने कच्चे मकान को पक्का बना सका। अब कुक्कुट पालन मेरे परिवार की आय का महत्वपूर्ण साधन बन गया है।”
प्रेम सिंह की यह कहानी बताती है कि शासकीय योजनाओं का लाभ यदि सही मार्गदर्शन और मेहनत के साथ लिया जाए तो वह व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बदलने का मजबूत माध्यम बन सकता है। पशुधन विकास विभाग की सहायता से शुरू हुआ कुक्कुट पालन आज उनके परिवार के लिए अतिरिक्त आय का जरिया ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और बेहतर जीवन की नई राह बन गया है।

  • Related Posts

    सड़क अधोसंरचना को मिल रही नई गति, धमतरी जिले में तेजी से आगे बढ़ रहे निर्माण एवं उन्नयन कार्य

      कुरमातराई-अरकार मार्ग पर बीटी सड़क निर्माण शुरू, कई मार्गों का डामरीकरण पूरा; 10 प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर भी चल रहा काम धमतरी, 18 नवंबर 2026/ जिले में आवागमन की…

    Read more

    धान खरीदी को सुचारु बनाने खसरा, रकबा एवं फसल प्रविष्टियों में त्रुटियों का किया जा रहा सुधार

      पटवारियों की हड़ताल के बावजूद कोई भी पात्र कृषक पंजीयन से वंचित न रहे, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था से हो रहा फसलों का भौतिक सत्यापन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी