Ro no D15139/23

{अम्बिकापुर समाचार) कलेक्टर  अजीत वसंत ने मैनपाट विकासखंड का किया दौरा

कलेक्टर  अजीत वसंत ने मैनपाट विकासखंड का किया दौरा
एकलव्य आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्कूलों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
छात्रावासों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने पर जोर
विद्यार्थियों के नियमित योग, खेलकूद और कॅरियर मार्गदर्शन के निर्देश, नशे से बचाव के लिए काउंसलिंग पर विशेष जोर


अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/
  कलेक्टर श्री अजीत वसंत  ने मैनपाट विकासखंड का दौरा कर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सरभंजा, कुदारीडीह स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, पेयजल, शौचालय, छात्रावासों की स्वच्छता, वेंटिलेशन, खेलकूद सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

’बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश’
सरभंजा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली और बीईओ को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क एवं समन्वय कर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए।

कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया और निर्धारित मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश प्रधान पाठक को दिए। साथ ही विद्यालय में गैस कनेक्शन एवं सिलेंडर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

’हाई स्कूल में पेयजल एवं बालिका शौचालय की व्यवस्था सुधारने के निर्देश’
सरभंजा हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में लगे वाटर कूलर का कनेक्शन शीघ्र चालू कराने के निर्देश प्राचार्य को दिए। साथ ही बोरवेल को दुरुस्त कराने और बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने कहा। उन्होंने विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं के लिए विद्यालय परिसर में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

’कुदारीडीह में 45 दिनों के भीतर शौचालय निर्माण पूरा करने के निर्देश’
कुदारीडीह में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शौचालय निर्माण की स्थिति की जानकारी लेते हुए 45 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक शाला में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कैरम बोर्ड सहित आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने कहा।

’एकलव्य आवासीय विद्यालय में स्वच्छता और वेंटिलेशन पर विशेष जोर’
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने छात्रावास, शयन कक्ष और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने छात्रावास एवं शयन कक्षों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ पर्याप्त वेंटिलेशन के लिए दिन के समय खिड़कियां खुली रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यार्थियों के कपड़ों एवं चादरों की नियमित धुलाई के लिए रोस्टर तैयार कर उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा। एसडीएम एवं तहसीलदार को विद्यालय का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

’एक माह के भीतर वाटर प्यूरीफायर दुरुस्त करने के निर्देश’

पेयजल व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खराब वाटर प्यूरीफायर को हटाकर आवश्यक सुधार कराने तथा एक माह के भीतर इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम एवं विद्यालय प्राचार्य को समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा।

’प्रतिदिन 30 मिनट योग के साथ नियमित खेल गतिविधियां कराने के निर्देश’
कलेक्टर श्री वसंत ने विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन 30 मिनट योग कराने कहा। इसके साथ ही नियमित खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।

’नशे से बचाव के लिए काउंसलिंग, विद्यालय के आसपास निगरानी बढ़ाने के निर्देश’
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से दूर रखने के लिए जागरूकता और काउंसलिंग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से संबंधित कोई मामला सामने आने पर संबंधित विद्यार्थी की काउंसलिंग करने तथा आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के आसपास नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने और एनकॉर्ड के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया।

’12वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और कॅरियर विकल्पों की दें जानकारी’
कलेक्टर ने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कॅरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं उपलब्ध कॅरियर विकल्पों की समुचित जानकारी देने के निर्देश दिए, ताकि वे अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप भविष्य की दिशा तय कर सकें।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव,एसडीएम श्री रामराज, तहसीलदार श्री उमेश बाज, जनपद पंचायत सीईओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 
‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत जिलेभर में श्रमदान और वृक्षारोपण
439 ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शासकीय संस्थाओं में चला स्वच्छता अभियान


अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/
   सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत बुधवार को जिलेभर में स्वच्छता गतिविधियों के साथ वृक्षारोपण किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शासकीय संस्थाओं में सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। अभियान में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

अभियान के दौरान ग्राम पंचायत परिसरों, सार्वजनिक स्थलों, सप्ताहिक बाजार, आंगनबाड़ी केंद्रों और शासकीय संस्थाओं सहित आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने श्रमदान और वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।

‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से लोगों को अपने गांव और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता,जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत दरिमा में विविध स्वच्छता गतिविधियां आयोजित

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/   ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत “एक…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग