Ro no D15139/23

– ग्राम कलडबरी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कलडबरी के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रांजलि शुक्ला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं माताओं को कुपोषित बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने आयुर्वेदिक बालचतुर्भद्र मोदक के विशेषता से संबंध में बताया। साथ ही सुवर्णप्राशन के महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में अभिभावकों को जानकारी दी। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, दैनिक आहार में मुनगा को शामिल करने तथा गर्भावस्था के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया। कर्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिन तथा स्वस्थ्य शिशु का सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने अनुभव साझा किए। इस दौरान रेडी टू ईट व्यंजन, सुपोषण थाली का प्रदर्शन किया गया। हितग्राहियो को विभागीय योजनाओं तथा टीएचआर, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के संबंध में जानकारी दी गई। हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा पौधरोपण अभियान के तहत मुनगा पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती जंत्री बाई साहू, उपसरपंच, वार्ड पंच, फार्मासिस्ट श्री सीएल मालेकर, आंबनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पर्यवेक्षक सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गांधी जयंती पर हरित भविष्य का संकल्प: चित्रोत्पला फिल्म सिटी में वृहद पौधारोपण अभियान

      तीन दिनों में 1,000 पौधे लगाने का लक्ष्य, टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता आधुनिक फिल्म निर्माण सुविधाओं के साथ हरित और पर्यावरण-संवेदनशील परिसर के रूप…

    Read more

    बिहान ने दिखाई नई राह, मेहनत से कविता निषाद बनी लखपति दीदी

      – गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर, सेनेटरी पैड निर्माण और कृषि दुकान से बढ़ी आमदनी राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। ग्राम बागरेकसा की श्रीमती कविता निषाद के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी