Ro no D15139/23

अमृत सरोवर बना महिला स्व-सहायता समूह की आजीविका और सशक्तिकरण का आधार

 

मत्स्यपालन को बढ़ावा देने सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं को मिले जाल और आइस बॉक्स

रायपुर , 02 अक्टूबर 2026/ग्रामीण जल संसाधनों के सदुपयोग से महिलाओं को आजीविका और उद्यम से जोड़ने की दिशा में अमृत सरोवर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत हर्राटीकरा में 10 वर्षीय लीज पर तालाब लेकर मत्स्यपालन कर रहा महिला स्व-सहायता समूह अब इस गतिविधि को आगे बढ़ाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत समूह की तीन महिला सदस्यों को मत्स्य जाल और आइस बॉक्स प्रदान किए गए।

विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत कुरुवा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा के मुख्य आतिथ्य में सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री यशवंत प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं और विभागीय गतिविधियों से ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

मत्स्य जाल से समूह की महिलाओं को मछली पकड़ने में सुविधा होगी, जबकि आइस बॉक्स मछलियों को सुरक्षित रखने और बाजार तक पहुंचाने में उपयोगी रहेगा। इससे मछलियों की गुणवत्ता बनाए रखने और बेहतर विक्रय के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी। उपलब्ध कराई गई सामग्री समूह के मत्स्यपालन कार्य को सुचारु बनाने और आय के साधन को मजबूत करने में सहायक होगी।

अमृत सरोवर के माध्यम से मत्स्यपालन ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और उद्यम का अवसर बन रहा है। समूह की महिलाएं सामूहिक प्रयास से उत्पादन और विक्रय की गतिविधियां संचालित कर रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक भागीदारी और निर्णय क्षमता को बल मिल रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत मिली यह सहायता महिलाओं को स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर आजीविका बढ़ाने, आत्मनिर्भर बनने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

        1. मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद…

    Read more

    फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मिलेगा अवसर

      धमतरी, 18 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया शुरू हो…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी