Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 01 से 07 अक्टूबर तक लगेंगे क्लस्टरवार शिविर

जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ष्सेवा संकल्प अभियानष् के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इस हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा आदेश  जारी किया गया है।
जारी आदेशानुसार जिले के सभी 8 जनपद पंचायतों – बगीचा, फरसाबहार, दुलदुला, मनोरा, कांसाबेल, जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में क्लस्टर बनाकर 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2026 तक शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक क्लस्टर में 10 से 20 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन, हाई स्कूल प्रांगण, माध्यमिक शाला भवन एवं सामुदायिक भवन में किया जाएगा।
जनपद पंचायत बगीचा में चार क्लस्टरों में शिविर लगेंगे। प्रथम शिविर 01 अक्टूबर 2026 को क्लस्टर बगीचा में ग्राम पंचायत बगीचा में, द्वितीय शिविर 03 अक्टूबर 2026 को क्लस्टर कामारिमा में ग्राम पंचायत कामारिमा में, तृतीय शिविर 06 अक्टूबर 2026 को क्लस्टर जुजगू में ग्राम पंचायत जुजगू में तथा चतुर्थ शिविर 07 अक्टूबर 2026 को क्लस्टर बेड़ेकोना में ग्राम पंचायत बेड़ेकोना में आयोजित किया जाएगा। इन चारों शिविरों में बगीचा जनपद की लगभग 107 ग्राम पंचायतों को क्लस्टरवार शामिल किया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत पत्थलगांव के बुलडेगा में 01 अक्टूबर, कुकुरभुका में 05 अक्टूबर, शेखरपुर में 06 अक्टूबर एवं केराकछार में 07
इसी प्रकार बगीचा विकास खंड के ग्राम कवई में 1 अक्टूबर 2026 बगीचा में 3 अक्टूबर,बिमड़ा 6 अक्टूबर बेड़े कोना में 7 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
जनपद पंचायत कांसाबेल के पतरापाली में 01 अक्टूबर, साजापानी में 03 अक्टूबर, नरियरडांड में 06 अक्टूबर एवं कांसाबेल में 07 अक्टूबर को, जनपद पंचायत कुनकुरी के नारायणपुर में 01 अक्टूबर, बंदरचुआं में 03 अक्टूबर, केराडीह में 06 अक्टूबर एवं कण्डोरा में 07 अक्टूबर को, जनपद पंचायत फरसाबहार के फरसाबहार में 01 अक्टूबर, दलटोली में 02 अक्टूबर, समडमा में 06 अक्टूबर एवं उपरकछार में 07 अक्टूबर को, जनपद पंचायत दुलदुला के पतराटोली में 01 अक्टूबर, मकरीबांधा में 05 अक्टूबर, विपतपुर में 06 अक्टूबर एवं रायडीह में 07 अक्टूबर को, जनपद पंचायत मनोरा के बैंजोरा में 01 अक्टूबर, माड़ो में 04 अक्टूबर, मनोरा में 05 अक्टूबर एवं पटिया में 06 अक्टूबर को तथा जनपद पंचायत जशपुर के सालेकरा में 03 अक्टूबर, किनकेल में 06 अक्टूबर एवं जुरतेला में 07 अक्टूबर को शिविर आयोजित होंगे।
प्रत्येक शिविर के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, संबंधित तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा संबंधित विभाग के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल के उन्नयन को मिली रफ्तार, जीवनदीप समिति ने विकास कार्यों पर लगाई मुहर

    लॉन्ड्री रूम, आंतरिक सीसी सड़क और पार्किंग शेड के विस्तार के प्रस्ताव पारित   धमतरी, 2 अक्टूबर 2026। जिला चिकित्सालय धमतरी के उन्नयन और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को दी गई छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी,

    समस्याओं का हुआ समाधान हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाबी जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी