Ro no D15139/23

स्वच्छ भारत मिशन से रितु बाई सिन्हा के परिवार को मिली सुविधा और सुरक्षा

राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2026। स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए घर में शौचालय की सुविधा का होना बेहद जरूरी है। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को स्वच्छता की सुविधाओं से जोडऩे के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की इन योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का भाव मजबूत हुआ है। ऐसी ही बदलाव की डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कल्याणपुर निवासी श्रीमती रितु बाई सिन्हा के परिवार में हुआ है। श्रीमती रितु बाई सिन्हा के घर में पहले व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण परिवार के सदस्यों को शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं को सुबह अंधेरे में अथवा शाम के समय खेतों की ओर जाना पड़ता था। बारिश के मौसम में कीचड़ और अंधेरे के कारण यह समस्या और बढ़ जाती थी। साथ ही खुले में शौच जाने से संक्रमण एवं बीमारियों का खतरा भी बना रहता था। इसी दौरान श्रीमती रितु बाई सिन्हा को ग्राम में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत चलाए गए जागरूकता अभियान के माध्यम से व्यक्तिगत घरेलू शौचालय योजना की जानकारी मिली। ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव ने शासन द्वारा घर में शौचालय निर्माण के लिए पात्र परिवारों को 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की जानकारी दी। उन्होंने योजना की जानकारी मिलने के बाद शौचालय निर्माण के लिए आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात उनके घर में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत शौचालय का फोटो सत्यापन किया गया और इसके उपरांत उनके बैंक खाते में 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो गई।
श्रीमती रितु बाई सिन्हा ने बताया कि घर में शौचालय बनने से परिवार को खुले में शौच जाने की समस्या से मुक्ति मिली है। विशेषकर महिलाओं को होने वाली असुविधा और झिझक दूर हुई है। बारिश के मौसम में भी परिवार सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से शौचालय का उपयोग कर पा रहा है। शौचालय निर्माण से परिवार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। बच्चे भी व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण के महत्व को समझने लगे हैं। घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की आदत विकसित होने से परिवार के साथ-साथ गांव के स्वच्छ वातावरण को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्रमांक 25 ———————–
[10/3, 7:48 PM] +91 90982 75728: *सेवा की कहानी*

*सेवा सेतु डिजिटल सेवा के माध्यम से श्री अरविन्द कुमार लाउत्रे को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र*

राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2026। शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी दिशा में सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। सेवा सेतु के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं को सरल, त्वरित और डिजिटल माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में उपयोगी साबित हो रही है। डोंगरगढ़ निवासी श्री अरविन्द कुमार लाउत्रे को भी सेवा सेतु के माध्यम से महज दो दिन में आय प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
श्री अरविन्द कुमार लाउत्रे को अपने आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। कम समय में आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने को लेकर चिंतित थे। उन्होंने तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में संचालित सेवा सेतु केन्द्र के संचालक श्री ईशान नंदेश्वर से मुलाकात कर आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी। सेवा सेतु केन्द्र के संचालक ने उनकी आवश्यकता को समझते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर आवेदन को डिजिटल पोर्टल पर दर्ज किया। आवेदन दर्ज होने के बाद संबंधित प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की गई और मात्र दो दिनों में आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। इस तरह श्री अरविन्द कुमार लाउत्रे को दो दिनों में आय प्रमाण पत्र मिलने से आवश्यक कार्य को समय पर पूरा करने में सुविधा हुई।
श्री अरविन्द कुमार लाउत्रे ने समय पर आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से डिजिटल तकनीक का उपयोग कर नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे शासकीय प्रक्रियाएं अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक हुई हैं। उन्होंने इस त्वरित एवं सुगम सेवा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    धान खरीदी को सुचारु बनाने खसरा, रकबा एवं फसल प्रविष्टियों में त्रुटियों का किया जा रहा सुधार

      पटवारियों की हड़ताल के बावजूद कोई भी पात्र कृषक पंजीयन से वंचित न रहे, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था से हो रहा फसलों का भौतिक सत्यापन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी