Ro no D15139/23

सेवा सेतु डिजिटल सेवा के माध्यम से अरविन्द कुमार लाउत्रे को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2026। शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी दिशा में सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। सेवा सेतु के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं को सरल, त्वरित और डिजिटल माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में उपयोगी साबित हो रही है। डोंगरगढ़ निवासी श्री अरविन्द कुमार लाउत्रे को भी सेवा सेतु के माध्यम से महज दो दिन में आय प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

श्री अरविन्द कुमार लाउत्रे को अपने आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। कम समय में आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने को लेकर चिंतित थे। उन्होंने तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में संचालित सेवा सेतु केन्द्र के संचालक श्री ईशान नंदेश्वर से मुलाकात कर आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी। सेवा सेतु केन्द्र के संचालक ने उनकी आवश्यकता को समझते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर आवेदन को डिजिटल पोर्टल पर दर्ज किया। आवेदन दर्ज होने के बाद संबंधित प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की गई और मात्र दो दिनों में आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। इस तरह श्री अरविन्द कुमार लाउत्रे को दो दिनों में आय प्रमाण पत्र मिलने से आवश्यक कार्य को समय पर पूरा करने में सुविधा हुई।

श्री अरविन्द कुमार लाउत्रे ने समय पर आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से डिजिटल तकनीक का उपयोग कर नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे शासकीय प्रक्रियाएं अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक हुई हैं। उन्होंने इस त्वरित एवं सुगम सेवा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    धान खरीदी को सुचारु बनाने खसरा, रकबा एवं फसल प्रविष्टियों में त्रुटियों का किया जा रहा सुधार

      पटवारियों की हड़ताल के बावजूद कोई भी पात्र कृषक पंजीयन से वंचित न रहे, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था से हो रहा फसलों का भौतिक सत्यापन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी